Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bilaspur Firing Case: पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, 4 शूटरों की हुई पहचान; उगले कई राज

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 07:54 PM (IST)

    बिलासपुर फायरिंग मामले में हिमाचल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाला शूटर गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने दिल्ली से शूटर को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में उसने अन्य शूटरों के भी नाम बताए हैं। पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी है। इस गिरफ्तारी से मामले से जल्द पर्दा उठने की उम्मीद है।

    Hero Image
    पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, मंडी। बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार में से एक शूटर सागर पुत्र कुलदीप को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। वह हरियाणा के रोहतक जिले के रितौली का रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने किसी दोस्त के यहां छिपा हुआ था। सागर ने अभी तक पहचान में न आए दो अन्य शूटरों के नाम भी पूछताछ में उगल दिए हैं। वह भी रितौली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।

    दो दिनों तक सागर के माता-पिता से लगातार पूछताछ करने के बाद पुलिस को उसका सुराग मिला है। उसके कई साथियों से भी पुलिस ने दो दिन तक कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने रोहतक जिले के साथ सटे नजफगढ़ से सागर को धर दबोचा। उसे पुलिस रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    घटना से जल्द उठेगा पर्दा

    वहीं, दूसरे शूटर अमन के पिता अशोक उर्फ लाली से भी पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर दो दिनों तक पूछताछ की। अमन की भी जल्द पुलिस के हाथ लगने की उम्मीद बंध गई है। सागर की गिरफ्तारी के बाद अब बंबर ठाकुर पर हुई गोलीबारी की घटना से पर्दा उठने की संभावना प्रबल हो गई है।

    तीसरे शूटर की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के बॉबी के रूप में हुई है। चौथा अजय कुमार बताया जा रहा है। एसआईटी प्रमुख डीआईजी मंडी रेंज सौम्या सांबशिवन ने खुद पुलिस टीम के साथ दबिश दी है। सात घंटे के सफर के बाद आरोपित को लेकर पुलिस टीम बिलासपुर पहुंचेगी।

    हमले के पीछे किसका हाथ? जानने में जुटी पुलिस

    पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ था और क्या यह कोई राजनीतिक रंजिश का नतीजा था। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमले की योजना कहां बनाई गई और इसके लिए हथियार कहां से आए थे।

    इस पूरे मामले में अब मनजीत नड्डा, रोहित राणा, रितेश और उनके अन्य साथियों की भूमिका का राजफाश होने की उम्मीद है। इस पूरे मामले में एक बड़े पहलवान का नाम भी सामने आया है। बंबर ठाकुर पर होली के दिन चारों शूटरों ने गाेलियां चलाई थीं। इसके बाद वह बोलेरो गाड़ी में भाग कर मंडी आ गए थे। दो आरोपित मनाली से और दो अन्य किसी दूसरे स्थान से चंडीगढ़ चले गए थे।

    यह भी पढ़ें- बिलासपुर गोली कांड पर गरमाई राजनीति, बंबर ठाकुर बोले- BJP की सरकार होती तो सीधा मार देते; एक्शन मूड में CM सुक्खू