Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rohtang Pass: पर्यटकों के लिए बहाल हुआ रोहतांग दर्रा, समुद्र तल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे 280 वाहन

    हिमपात के कारण बंद रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। समुद्र तल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग के बहाल होते ही सोमवार को परमिंट प्राप्त 280 पर्यटक वाहन दर्रे में पहुंचे। रोहतांग सहित सभी पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ने लगी है। सोमवार को मनाली व लाहुल के सभी पर्यटन स्थलों में धूप खिली रही। बर्फ देखने के लिए पर्यटक मढ़ी कोकसर व ग्रांफू पहुंचे।

    By jaswant thakurEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Mon, 13 Nov 2023 09:14 PM (IST)
    Hero Image
    समुद्र तल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे 280 वाहन, File Photo

    जागरण संवाददाता, मनाली। हिमपात के कारण बंद रोहतांग दर्रा आज पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। समुद्र तल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग के बहाल होते ही सोमवार को परमिंट प्राप्त 280 पर्यटक वाहन दर्रे में पहुंचे। रोहतांग सहित सभी पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ने लगी है। सोमवार को मनाली व लाहुल के सभी पर्यटन स्थलों में धूप खिली रही। बर्फ देखने के लिए पर्यटक मढ़ी, कोकसर व ग्रांफू पहुंचे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    169 डीजल व 111 पैट्रोल इंजन वाहन रोहतांग पहुंचे

    मनाली में दीवाली पर्व पर पर्यटक कम होने से रौनक फीकी रही लेकिन अब जल्द ही चहलकदमी बढ़ने की उम्मीद है। सोमवार को रोहतांग में पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। सोमवार को 169 डीजल व 111 पैट्रोल इंजन वाहन रोहतांग पहुंचे। पर्यटन कारोबारी सुरेन्द्र व खेम राज ने बताया कि रोहतांग दर्रा खुलने से रौनक बढ़ गई है। बर्फ के दीदार के लिए अब पर्यटक रोहतांग की वादियों का रुख कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दीवाली पर कारोबार फीका रहा, लेकिन हिमपात के चलते अब पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा। 

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    परमिंट प्राप्त ढाई सौ से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे

    होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि रोहतांग दर्रा बर्फ से ढका है। देश विदेश से मनाली आने वाले पर्यटक आसानी से रोहतांग दर्रे में बर्फ के दीदार कर सकते है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। सोमवार को परमिंट प्राप्त ढाई सौ से अधिक पर्यटक वाहन रोहतांग पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- Dharmshala के नरवाना में शुरू पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप, पहले दिन पायलटों ने की ट्रायल फ्लाइंग