Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार पहले से अधिक भव्य होगा कुल्लू दशहरा, तैयारियां शुरु; 331 देवताओं को भेजे गये निमंत्रण

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Fri, 13 Sep 2019 10:25 AM (IST)

    कुल्‍लू में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरु हो गयी हैं इस खास उत्‍सव के लिए प्रशासन ने 331 देवताओं को निमंत्रण भेज दिया है।

    इस बार पहले से अधिक भव्य होगा कुल्लू दशहरा, तैयारियां शुरु; 331 देवताओं को भेजे गये निमंत्रण

    कुल्लू, जेएनएन। इस बार अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव पिछले वर्षों के मुकाबले कहीं अधिक भव्य होगा। कारण भी साफ है कि पहली बार जिला प्रशासन ने घाटी के 331 देवताओं को निमंत्रण भेजा है। जबकि पहले यह आंकड़ा 220 से 30 तक रह जाता था। वर्ष 2018 में सबसे अधिक 260 देवताओं ने इस दशहरा उत्सव में भाग लिया था। इस बार प्रशासन ने स्वयं ही 331 देवताओं को निमंत्रण भेजा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ से 14 अक्टूबर तक चलने वाले देव कारजों के बाद देवता अपने-अपने स्थानों के लिए रवाना होते हैं। पिछले साल भी बिना निमंत्रण के कुछ देवता मेले में पहुंचे थे। भगवान श्री रघुनाथ जी की रथ यात्रा के साथ दशहरा आरंभ होता है और उनके रथ के साथ अन्य देवता चलते हैं। इस दौरान सप्ताह भर देव कारज चलते हैं और इसमें कड़े नियमों का पालन किया जाता है।

    सभी देवता अपने-अपने अस्थायी शिविरों में रहते हैं। हालांकि हर बार यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं लेकिन इस जिस तरह से 331 देवताओं को प्रशासन ने ही निमंत्रण भेजा है उससे साफ है कि इस बार दशहरा पहले के दशहरों के मुकाबले काफी अधिक भव्य होगा। अगर बीते वर्षों की बात करें तो वर्ष 2010 में 222, 2011 में 228, 2012 में 228, 2013 में 220, 2014 में 226, 2015 में 227, 2016 में 222, 2017 में 240, और 2018 में 260 देवताओं ने भाग लिया था। ऐसे में इस बार यह मेला और भव्य होगा। मेले में इस बार पहली बार नए राज्यपाल भाग लेंगे। प्रशासन के लिए भी अगर निमंत्रण के अनुसरा देवता पहुंच जाते हैं तो व्यवस्था बनाने के लिए खूब पसीना बहना पड़ेगा।

     

    जानकार बताते हैं कि देवता बिजली महादेव के साथ, बाहसराज के अधिष्ठाता खुडीजल, टकरासी नाग, ब्यास ऋषि, कोट पजारी, चोतरू नाग देवता चंबू, सप्तऋषि शेष नाग ने दशहरा में आने की हामी भरी है। दो ड्रोन और 90 सीसीटीवी कैमरों से होगी मेले की सुरक्षा पुलिस प्रशासन ने इस बार दशहरा उत्सव के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। इस बार दो ड्रोन कैमरा मेले पर नजर रखेंगे साथ ही सीसीटीवी कैमरों कीसंख्या भी 70 से बढ़ाकर 90 कर दी गई है। आखाड़ा बाजारमें पुल टूटने के कारण पैदा हुई यातायात की समस्या को हल करने के लिए एक रिजर्व बटालियन तैनात रहेगी। वहीं सिविल बर्दी में भी जवान देवताओं की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे। शहर को अलग-अलग जोनों बांटा गया है। इन जोनों से जहां से भी वाहन शहर में आएंगे उनकी जानकारी पुलिस को मिलेगी। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी। 

    दशहरा में सीएम से करवाएंगे अटल जी की प्रतिमा का शिलान्यास

    दशहरा उत्सव के दौरान अटल सदन के बाहर लगने वाली पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का शिलान्यास की तैयारी भी प्रशासन ने शुरू कर दी है। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर नेइ दशहरा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को आदेश दिए कि अटल जी की प्रतिमा के शिलान्यास से संबंधित तैयारियां करें, ताकि समय रहते इस आदम कद प्रतिमा का शिलान्यास किया जा सके। वहीं इस मौके पर उन्होंने अटल सदन और देव सदन का निरीक्षण भी किया।

    शिमला में अब बेहतर होगी यातायात सेवा, चलेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें; जानें क्‍या है इन बसों की खास बात

    लोगों को मेले में पल पल की जानकारी देगा व्यक्ति

    इस बार मेले में एक व्यक्ति की तैनाती कॉमेटरी के लिए होगी जो मेले में पल पल की जानकारी लोगों को देगा। इसमें रथ यात्रा के आरंभहोने से लेकर उसके मैदान में पहुंचने सहित अन्य जानकारियां हिंदी और अंग्रेजी में लोगों को बताई जाएंगी।

    हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 

    रोहतांग सुरंग के लिए अभी करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, जानें क्या है वजह

     

    comedy show banner
    comedy show banner