विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kullu Landslide: परिवार के 5 लोगों की एक साथ जली चिता, आपदा ने नम की हर आंख, 5 और 8 साल के मासूम ने भी गंवाई जान

Published: Wed, 10 Sep 2025 02:24 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 10 Sep 2025 03:18 PM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh Kullu Landslide कुल्लू के निरमंड में भूस्खलन से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत हो ...और पढ़ें

कुल्लू के शमारनी गांव में भूस्खलन में दबे एक ही परिवार के पांच लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। जागरण
कुल्लू के शमारनी गांव में भूस्खलन में दबे एक ही परिवार के पांच लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। जागरण

दविंद्र ठाकुर, कुल्लू। जिला कुल्लू के निरमंड के शमारनी गांव में भूस्खलन की चपेट में आए आठ लोगों में से पांच की मौत हो गई। बुधवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की अर्थी घर से उठी तो हर आंख नम हो गई। हादसे में घायल शिव राम के बेटे श्याम लाल ने सभी शवों को मुखाग्नि दी। 

निरमंड के शमारनी गांव में सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और इसकी चपेट में परिवार के आठ लोग आ गए। जिसमें से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। तीन का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दो दिन से गांव में उठ रही चीखें 

दो दिनों से गांव में सन्‍नाटा छाया हुआ है और सिर्फ चीखने की आवाजें सुनाई दे रही थीं। हर क‍िसी की आंखें नम थीं। गांव में लोगों के घर चूल्‍हे नहीं जले हैं। गांव का हर सदस्य गमजदा है। पर‍िवार के लोगों को गांव वाले ढांढस बंधा रहे हैं।

इन लोगों की गई हादसे में जान

इस दुखद हादसे में 50 वर्षीय ब्रेसती देवी पत्नी शिव राम निवासी शमारनी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू, 32 वर्षीय चुन्नी लाल पुत्र शिव राम, 25 वर्षीय अंजू देवी पत्नी चुनी लाल, पांच वर्षीय भूपेश पुत्र चुनी लाल, आठ वर्षीय जागृति पुत्री चुनी लाल की मौत हो गई। पांचों के शव का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल

घायलों में 52 वर्षीय शिव राम पुत्र स्व. केसी राम निवासी शरमानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू, 48 वर्षीय धर्म दास पुत्र स्व. केसी राम और 45 वर्षीय कला देवी पत्नी धर्मदास का निरमंड अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह था इनका रिश्ता

इस हादसे में ब्रेसती देवी व इनका बेटा चुन्नी लाल, बहू अंजु देवी, चुन्नी लाल का पांच साल का पोता भूपेश, आठ साल की पोती जागृति अब इस दुनिया में नहीं रही।

यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: चलती एचआरटीसी बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, अंदर सवार थे आठ यात्री

गांव में शोक छाया 

घाटू पंचायत के प्रधान भोगाराम ने बताया कि बुधवार को हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक पांचों शव का अंतिम संस्कार किया गया है। पूरे गांव में शोक छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें- मनाली हाईवे पर एक और मुश्किल हुई खड़ी, पहाड़ दरकने से झलोगी टनल का साउथ पोर्टल धंसा