Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    '2 वर्ष में 20 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज', सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने पर BJP नेता गोविंद ठाकुर जमकर बरसे

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 07:10 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इसे प्रदेश के इतिहास का सबसे असफल कार्यकाल करार दिया है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने अपने दो साल पूरे होने पर बिलासपुर में एक समारोह आयोजित किया है लेकिन यह समारोह प्रदेश की वास्तविक स्थिति से एकदम विपरीत प्रतीत होता है।

    Hero Image
    गोविंद सिंह ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर साधा निशाना।

    जागरण संवाददाता, मनाली। कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कड़ा प्रहार करते हुए इसे प्रदेश के इतिहास का सबसे असफल कार्यकाल करार दिया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अपने दो वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर में एक समारोह आयोजित कर रही है, लेकिन यह समारोह प्रदेश की वास्तविक स्थिति से एकदम विपरीत प्रतीत होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का दावा किया था, लेकिन दो वर्षों में केवल कर्ज में वृद्धि और जनता के अधिकारों का हनन हुआ है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश की जनता से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, दुर्भाग्यपूर्ण पूर्व की सरकार द्वारा दी जा रही ही 125 यूनिट निश्शुल्क बिजली को ही इस सरकार ने बंद कर दिया।

    ग्रामीणों को भी आर्थिक दबाव में डाल दिया

    वहीं, पानी के बिल आने से ग्रामीणों को भी आर्थिक दबाव में डाल दिया है। सुक्खू सरकार की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी कागजों में सिमट कर रह गई। प्रदेश की महिलाओं, जिन्हें इस वादे से बड़ी उम्मीदें थीं, आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार की तीखी आलोचना की।

    'भाजपा सरकार के समय की योजनाओं को ठप कर दिया'

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो वर्षों में 20 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लेकर प्रदेश को आर्थिक संकट में डाल दिया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश का कुल कर्ज 95 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

    इस कर्ज का कोई ठोस उपयोग नहीं हो रहा है। विकास के नाम पर कोई नई योजना नहीं शुरू हुई, बल्कि भाजपा सरकार के समय की योजनाओं को भी ठप कर दिया गया।

    पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार अपने दो वर्ष के कार्यकाल में केवल अपनी मित्रमंडली को लाभ पहुंचाने और राज्य को कर्ज के बोझ तले दबाने के अलावा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में विफल रही है। उन्होंने कई मुद्दों पर सुक्खू सरकार को जमकर घेरा। 

    यह भी पढ़ें- बीजेपी के नहले पर दहला मार सकती है कांग्रेस, क्या एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता की ओर बढ़ रहा है हिमाचल?