विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुल्लू के शमसी में हुआ SSB का दीक्षांत समारोह, 14 राज्यों के 526 जवान देंगे सेवाएं; इन जगहों पर होगी तैनाती

By davinder thakurEdited By: Preeti Gupta
Published: Tue, 12 Dec 2023 02:20 PM (IST)

कुल्लू के शमशी में सशस्त्र सीमा बल में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें एक वर्ष तक इन ...और पढ़ें

कुल्लू के शमसी में हुआ SSB का दीक्षांत समारोह
कुल्लू के शमसी में हुआ SSB का दीक्षांत समारोह

HighLights

  1. सशस्त्र सीमा बल शमशी में दीक्षांत समारोह का किया आरयोजन
  2. पासिंग आउट परेड के दौरान 14 राज्यों के 526 जवानों ने लिया प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी, कुल्लू। Himachal News:  हिमाचल में कुल्लू के शमशी में सशस्त्र सीमा बल में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें एक वर्ष तक इन सभी जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर 14 राज्यों के 526 प्रशिक्षुओं ने अपना प्रशिक्षण प्राप्त किया।

देश की अलग-अलग सीमा पर देंगे सेवाएं 

अब यह जवान देश की अलग-अलग सीमा पर अपनी अपनी सेवाएं देगें। सशस्त्र सीमा बल के इन जवानों ने एक वर्ष के प्रशिक्षण के साथ अब देश की सेवा के लिए तैयार हो गए हैं। इन जवानों में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी गई और हर परिस्थिति से जूझने को तैयार किया गया है।

समारोह में महानिरीक्षक रहे मुख्य अतिथि 

देश के विभिन्न राज्यों से प्रशिक्षित यह जवान देश की विभिन्न सीमाओं पर तैनात होकर देश की रक्षा करेंगें। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल के उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने जवानों की सलामी ली। मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी के महानिरीक्षक अमित कुमार मौजूद रहे।

14 राज्यों के 526 जवानों ने ली ट्रेनिंग

आईजी ने परेड का निरीक्षण किया। सभी जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई और इन जवानों ने देश सेवा में पहला कदम रखा। 14 राज्यों के 526 इन जवानों ने विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण लिया जिसमें शस्त्र चलाना, गुरिल्ला बार सहित कई प्रशिक्षण शामिल है। इस अवसर पर नव आरक्षी पवन कुमार को बेस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया। फिजिकल बेस्ट अवॉर्ड सूर्यवंशी शुभम को मिला।

जोसेफ को मिला बेस्ट अवॉर्ड

ड्रिल में चार्ज जोसेफ को बेस्ट अवार्ड मिला। पवन कुमार को ओवर ऑल वेस्ट पुरस्कार से नवाजा गया। बेस्ट प्रशिक्षु अवॉर्ड मुख्य आरक्षी गितानंद को मिला। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने नव आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि जवानों ने कड़ा प्रशिक्षण लेकर देश सेवा के लिए तैयार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार के खिलाफ कांगड़ा में बड़े स्तर पर होगा BJP का प्रदर्शन, सत्ता पक्ष पर डालेगी दबाव; पार्टी ने तैयार किया प्लान

इन राज्यों के जवान रहे शामिल

शमशी में देश के 14 राज्यों के 526 जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर देश की सीमाओं पर तैनात किए जाएंगे। इन जवानों की तैनाती भारत-भूटान, भारत-नेपाल की सीमाओं को सुरक्षित रखना है। जवानों में 72 आंध्र प्रदेश, 41 असम, 74 बिहार, 37 उडीसा, 17 तमीलनाडू, आठ तेलंगाना, 105 उत्तर प्रदेश, 41 महाराष्ट्र, 32 केरला, 14 हरियाणा, 13 त्रिपुरा, 18 छत्तीसगढ़, 53 झारखंड और एक दिल्ली का प्रशिक्षु शामिल था। इन प्रशिक्षुओं ने कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है अब इनकी तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Himachal News: ऊना में सनसनी खेज वारदात, मामूली बात पर उद्योगपति ने श्रमिक को गोली मारकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार