Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुक्खू सरकार के खिलाफ कांगड़ा में बड़े स्तर पर होगा BJP का प्रदर्शन, सत्ता पक्ष पर डालेगी दबाव; पार्टी ने तैयार किया प्लान

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 01:08 PM (IST)

    शिमला में सोमवार को अपने दर्शन धन्य प्रदर्शन में मिली सफलता के बाद भाजपा अब मंडी और धर्मशाला के लिए बड़ा प्लान कर रही है। भाजपा धर्मशाला में 18 को होने वाले अपने धरने प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ को जुटा सकती है। शीतकालीन सत्र से पहले धरने प्रदर्शनों के माध्यम से एक दवाब सत्ता पक्ष पर डालने की तैयारी की जाए।

    Hero Image
    सुक्खू सरकार के खिलाफ कांगड़ा में बड़े स्तर पर होगा BJP का प्रदर्शन

    जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला में सोमवार को अपने दर्शन धन्य प्रदर्शन में मिली सफलता के बाद भाजपा अब मंडी और धर्मशाला के लिए बड़ा प्लान कर रही है।

    भाजपा धर्मशाला में 18 को होने वाले अपने धरने प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ को जुटा सकती है। शहर से लेकर सोमवार को भाजपा ने पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शीतकालीन सत्र से पहले राज्य सरकार पर बनाएगी दबाव 

    भाजपा ने ऊपरी शिमला से लेकर शहरी और शिमला आसपास के लोगों को लाकर अच्छी भीड़ जुटाना और अपना आक्रोश शहर भर में दिखाया।

    अब भाजपा मंडी और खास तौर पर कांगड़ा में 18 को होने वाले धरने प्रदर्शन को बड़े स्तर पर करके एक दबाव शीतकालीन सत्र से पहले राज्य सरकार पर डालने की तैयारी कर रही है।  इसमें पार्टी को कितनी सफलता मिलती है, यह तो आने वाला समय ही तय करेगा।

    बीजेपी ने तैयार की रणनीति

    पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। सत्र से पहले धरने प्रदर्शनों के माध्यम से एक दवाब सत्ता पक्ष पर डालने की तैयारी की जाए।

    इसी दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता एक लाख पत्रको को आम लोगों के बीच में ले जाएंगे। इसमें बताए गया है कि किस तरह से कांग्रेस ने झूठे वादे आम लोगों से किए थे। इसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इससे क्या नुकसान लोगों को हो रहा है।

    'सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी नहीं होगी नरम'

    जब भाजपा सत्ता में थी तो क्या काम हुए थे । भाजपा के समय में खुले संस्थानों को कैसे बंद किया है। भाजपा के पार्टी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज साफ किया कि किसी भी स्तर पर सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी को नरम नहीं किया जाएगा।

    इसे और सख्त आने वाले समय में किया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता को तैयार रहना होगा। एकजुट होकर हिमाचल के हितों की लड़ाई के लिए लड़ना होगा।

    यह भी पढ़ें-  Himachal News: ऊना में सनसनी खेज वारदात, मामूली बात पर उद्योगपति ने श्रमिक को गोली मारकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

    कांगड़ा में बड़े स्तर पर होगा भाजपा का प्रदर्शन

    वहीं नेता प्रतिपक्ष ने भी है संकेत दिए हैं कि भाजपा किसी भी स्तर पर पूर्व में बंद किए गए संस्थान और अपने खर्चों को पूरा करने के लिए ऋण लेने वाली सरकार का समर्थन नहीं करेगी। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

    ऐसे में उम्मीद है कि 18 को कांगड़ा में होने वाला भाजपा का प्रदर्शन बड़े स्तर का होगा। इसमें भारी संख्या में लोगों को लाकर सरकार के खिलाफ एक माहौल बनाने का प्रयास भाजपा जरूर करेगी।

    यह भी पढ़ें-   सुक्खू सरकार का पहला मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, दो नए मंत्री लेंगे शपथ; विभागों का बंटवार और कई बदलाव भी तय