Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Tourism News: नए साल पर गति पकड़ेगा पर्यटन कारोबार, तैयारियों में जुटे होटलों के मालिक; मिलेंगे आकर्षक पैकेज

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 01:44 PM (IST)

    Himachal Tourism News हिमाचल प्रदेश में नए साल पर पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा। मनाली के होटल संचालक क्रिसमस व नववर्ष की तैयारियों में जुट गए हैं। होटल संचालक कहीं बांसुरी की धुन तो कहीं कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था करने में जुटे हैं। सैलानी सभी छोटे बड़े होटलों में डीजे और कुल्लवी नाटी का आनंद लेंगे। वहीं सप्ताहांत के चलते पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ी ली है।

    Hero Image
    नए साल पर गति पकड़ेगा पर्यटन कारोबार

    जागरण संवाददाता, मनाली। कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों को अब नए साल से आस है। मनाली के होटल संचालक क्रिसमस व नववर्ष की तैयारियों में जुट गए हैं। होटल संचालक कहीं बांसुरी की धुन, तो कहीं कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था करने में जुटे हैं। सैलानी सभी छोटे बड़े होटलों में डीजे और कुल्लवी नाटी का आनंद लेंगे। वहीं, सप्ताहांत के चलते पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ी ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैलानियों को मिल रहे आकर्षक पैकेज

    सैलानियों को आकर्षित करने के लिए होटल व्यवसायी कई आकर्षक पैकेज भी दे रहे हैं। मनाली में मौसम के मेहरबान रहने व बर्फ से लदे पहाड़ उनके बेहतर कारोबार की उम्मीदों को जिंदा रखे हुए हैं। रोहतांग दर्रे में बिछी एक फीट मोटी बर्फ की परत सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। होटल संचालक आशा, दीपा, जगदीश व अतुल का कहना है कि उन्हें अब न्यू ईयर व क्रिसमस से बेहतरी की आस है।

    यह भी पढ़ें: Tourism in Himachal: हिमाचल की लौटी रौनक, हिल स्टेशन पर पहुंचने लगे पर्यटक; पर्यटन को लगे पंख

    मनाली के होटलियर हैप्पी, रवि व्यास, राजू व बंशी का कहना है कि इस बार पहाड़ों पर काफी बर्फबारी हुई है। अब नववर्ष व क्रिसमस को कैश करने की तैयारी है। नवंबर में भले ही काम थोड़ा रहा हो, अब अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

    क्रिसमस और नववर्ष की तैयारियों में जुटे

    पर्यटन व्यवसायी विम्पी बक्शी, अभिनव नंदा, और रोशन ने बताया कि वे क्रिसमस और नववर्ष की तैयारियों में जुट गए हैं। होटलों में ठहरने पर 25 से 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि क्रिसमस और न्यू इयर सीजन को लेकर हर होटल संचालक अपने अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है और आकर्षक ऑफर दे रहा है।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: शिमला में दोबारा लौटने लगी रौनक, पर्यटकों की संख्या में हुआ इजाफा; बढ़ा पर्यटन कारोबार

    रोहतांग पहुंचने वाले वाहनों ने शुक्रवार को किया 900 का आंकड़ा पार

    सप्ताहांत के चलते मनाली में पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ ली है। वीरवार को 855 पर्यटक वाहन रोहतांग पहुंचे जबकि शुक्रवार को यह आंकड़ा 939 के पार हो गया। जून के बाद शुक्रवार 24 नवंबर को पहली बार इतनी संख्या में पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे।