Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: शिमला में दोबारा लौटने लगी रौनक, पर्यटकों की संख्या में हुआ इजाफा; बढ़ा पर्यटन कारोबार

    By Anil ThakurEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 06:42 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई आपदा और बाढ़ के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ था। इसके चलते मैदानी इलाकों से आने वाले सैलानियों का हिमाचल आना रूक गया लेकिन अब दोबारा से यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला था। राजधानी शिमला में साप्ताहंत पर अब जैसे जैसे मौसम सामान्य हो रहा है तो शहर में फिर से पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।

    Hero Image
    हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में दोबारा हुआ इजाफा (फाइल फोटो)

    शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Tourism Business हिमाचल की राजधानी शिमला में साप्ताहंत पर अब मैदानी इलाकों से आने वाले सैलानियों की आमद आनी थोड़ी शुरु हुई है। इससे पहले न के बराबर पर्यटकों की आमद रही है। लेकिन अब जैसे-जैसे मौसम सामान्य हो रहा है। शहर में फिर से पर्यटकों (Tourists) की आस बढ़ गई है। हालांकि सैलानी सिर्फ वीकेंड पर ही शहर में दिखते हैं। शहर में वीकेंड पर ही सैलानियों की रौनक देखने को मिलती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 से 35 फीसदी ही कारोबार

    पर्यटन कारोबारियों की मानें तो शहर में अब 30 से 35 फीसदी ही कारोबार हो रहा है। पर्यटन कारोबारियों के लिए तो बीते दो महीने रोजमर्रा चलाना भी बहुत मुश्किल हो गया था। लेकिन अब शहर में सैलानियों की हल्की आमद बढ़ने के बाद कारोबारियों को आस फिर से जग गई है। वीकेंड के अलावा बाकी दिनों में तो इन दिनों रिज मैदान व मॉल रोड से रौनक पूरी तरह से गायब रहती है।

    बीते दो महीनों से सैलानियों की संख्या है काफी कम रही

    वहीं बीते दो महीनों में बाहरी राज्यों के अलावा विदेशी सैलानियों भी नहीं दिखे। अब शहर में विदेशी सैलानी आ रहे हैं लेकिन आमद बहुत कम है। सिर्फ एक या दो फीसद ही विदेशी सैलानी दिख रहे हैं। विदेशों से आए सैलानी शिमला घूमना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अधिकतर विदेशी सैलानी अपने साथ कैमरा भी लाते हैं। ताकि वह यहां की सुनहरी वादियों को अपने कैमरे में कैद कर सकें। होटल कारोबारी विवेक का कहना है कि होटलों में 30 से 35 फीसद ही पर्यटकों की बुकिंग है।

    ये भी पढ़ें:- पर्यटकों के लिए खुशखबरी! Kullu-Manali हाईवे पर जल्द शुरू होगा लग्जरी बसों का ट्रायल, 9 जुलाई से बंद है सेवाएं