विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Flash Flood: मां व चार वर्षीय बेटे सहित चार लोग पार्वती नदी में बहे, महिला पर्यटक भी लापता

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Wed, 28 Jul 2021 09:45 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 28 Jul 2021 03:04 PM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh Flash Flood पार्वती घाटी के सहायक नाले ब्रह्मगंगा में आई बाढ़ में चार लोग बह गए। मां और ...और पढ़ें

पार्वती में पर्यटक मां और बेटा सहित तीन लोग तेज पानी के बहाव में बह गए।
पार्वती में पर्यटक मां और बेटा सहित तीन लोग तेज पानी के बहाव में बह गए।

कुल्लू, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Flash Flood, जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के सहायक नाले ब्रह्मगंगा में आई बाढ़ में चार लोग बह गए। मां और बेटा सहित दिल्‍ली की एक महिला पर्यटक भी बाढ़ की चपेट में आ गई। पुलिस और रेस्क्यू दल नदी में बहे इन लोगों की तलाश में जुट गया है। लेकिन अभी तक कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया है। इनकी पहचान 25 वर्षीय पूनम और चार वर्षीय निकुंज निवासी मणिकर्ण व विजेंद्र भी यहीं का रहने वाला है। इसके अलावा यहां घूमने पहुंची उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद की 25 वर्षीय महिला पर्यटक भी लापता है। बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे उक्त सहायक नदी के किनारे से गुजरते समय, अचानक पानी की मात्रा में वृद्धि हो गई और ये लोग तेज बहाव में बह गए।

यह भी पढ़ें: Cloudburst: लाहुल में बादल फटा, बाढ़ में बह गए 10 लोग, उपायुक्‍त ने मांगी एनडीआरएफ की मदद

उधर मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया पुलिस को तीन लोगों के बहने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों सहित स्‍थानीय लोगों को नदी नालों से दूरी बनाने की चेतावनी दी हुई है। इसके बावजूद लोग मनमानी कर रहे हैं, इस कारण यह हादसे पेश आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।

जिला में सड़कें अवरूद्व

जिला कुल्लू में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से जगह जगह भूस्खलन होने से कई संपर्क मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। इस कारण लोगों की आवाजाही भी बंद हो गई है। कई लोगों के घरों के आगे से भूस्खलन शुरू हो गया है और मकान को बचाने में लोग जुट गए हैं। ढालपुर में सुबह बिजली की लाइन पर पेड़ की टहनी आने से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। करीब तीन घंटे के बाद लाइन को दुरुस्‍त किया गया है।