विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloudburst in Chamba: चंबा में बादल फटा, महिला समेत तीन लोग बाढ़ में बहे, खौफनाक वीडियो आया सामने

By JagranEdited By: Virender Kumar
Published: Sun, 25 Sep 2022 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 07:17 PM (IST)

Cloudbursts in Chamba जिला चंबा की ग्राम पंचायत धिमला के तहत गांव धरेड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। नाले के ...और पढ़ें

Cloudbursts in Chamba: मैहला की बकाणी खड्ड का बढ़ा जलस्तर। जागरण
Cloudbursts in Chamba: मैहला की बकाणी खड्ड का बढ़ा जलस्तर। जागरण

मैहला (चंबा), संवाद सहयोगी। Cloudbursts in Chamba, जिला चंबा की ग्राम पंचायत धिमला के तहत गांव धरेड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। अचानक धरेड़ी नाले का जलस्तर बढऩे से एक महिला सहित तीन व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर तीनों की तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक तीनों व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

जानकारी के अनुसार, उपमंडल चंबा के तहत ग्राम पंचायत धिमला में 40 वर्षीय रोशन लाल पुत्र मांडा निवासी गांव खौली, 60 वर्षीय कुंता देवी पत्नी टीटू निवासी गांव धरेड़ी और 34 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रीथो निवासी गांव धरेड़ी उपतहसील धरवाला जिला चंबा रोजमर्रा की भांति अपने दैनिक कार्य निपटाकर घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच गांव से ठीक ऊपरी क्षेत्र में अचानक बादल फटा और नाले में जलस्तर बढ़ गया।

नाले के साथ लगते मार्ग से गुजर रहे तीनों व्यक्ति पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े दो वाहन, आठ पुलिया और छह घराट भी पानी में बह गए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को खोजने के लिए सर्च अभियान आरंभ किया, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें : Cloudburst in Sirmaur: मानगढ़ में बादल फटा, पानी में डूबा बड़ू साहिब, करंट से सफाई कर्मचारी की मौत, नकदी फसलें तबाह, देखें भयावह तस्‍वीरें

क्या कहते हैं अधिकारी

एसडीएम चंबा अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि बादल फटने से नाले का जलस्तर बढ़ा है। पानी मे बहे तीनों व्यक्तियों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से नदी व नालों के समीप न जाने की अपील भी की है।