विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloudburst in Sirmaur: मानगढ़ में बादल फटा, पानी में डूबा बड़ू साहिब, करंट से सफाई कर्मचारी की मौत, नकदी फसलें तबाह, देखें भयावह तस्‍वीरें

By JagranEdited By: Virender Kumar
Published: Sun, 25 Sep 2022 10:15 PM (IST)

Cloudburst in Sirmaur जिला सिरमौर की मानगढ़ पंचायत में रविवार शाम को बादल फटने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ ...और पढ़ें

Cloudburst in Sirmaur: मानगढ़ में बादल फटा, पानी में डूबा बड़ू साहिब । जागरण
Cloudburst in Sirmaur: मानगढ़ में बादल फटा, पानी में डूबा बड़ू साहिब । जागरण

नाहन, जागरण संवाददाता। Cloudburst in Sirmaur, जिला सिरमौर की मानगढ़ पंचायत में रविवार शाम को बादल फटने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बादल फटने से पानी बड़ू साहिब की ओर पहुंचा, जिससे बड़ू साहिब क्षेत्र पूरी तरह से पानी में डूब गया। वहां पर बिजली के पोल गिरने से करंट आ गया। करंट लगने से बडू साहिब के एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई है।

बता दें कि रविवार शाम मानगढ़ में बादल फटने से लाखों रुपये की नकदी फसल बह गई, जिसमें किसानों द्वारा हाल ही में लगाया गया 100 किलो लहसुन का बीज था। दिनेश ठाकुर, भगवान सिंह, हीरा सिंह, धर्मपाल, शिशुपाल, धनवीर सिंह, प्रनेश कंवर की नकदी फसल के साथ-साथ सैकड़ों बीघा भूमि भी बादल फटने से तबाह हो गई। इसके साथ ही दुकानों व मकानों को भी भारी क्षति पहुंची है।

यह भी पढ़ें : Cloudburst in Chamba: चंबा में बादल फटा, महिला समेत तीन लोग बाढ़ में बहे, खौफनाक वीडियो आया सामने

प्राचीन शिव मंदिर को भी पहुंचा नुकसान

जिला सिरमौर में एकमात्र पुरातत्व विभाग के प्राचीन शिव मंदिर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। शिव मंदिर का प्रांगण पूरा पानी में डूब गया। बादल फटने से शिव मंदिर का डगा बह गया, रेलिंग टूट गई तथा मंदिर को भी नुकसान होने की सूचना है। इसके साथ ही पच्छाद उपमंडल में दर्जनों सड़कें भारी बारिश से बंद हैं। कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब के काकाबीर सिंह ने बताया कि मानगढ़ में बादल फटने से सारा पानी बड़ू साहिब आ गया, जिसके चलते बड़ू साहिब का आधा क्षेत्र पानी में डूब गया

क्या कहते हैं अधिकारी

उधर, पच्छाद उपमंडल के एसडीएम डा. संजीव धीमान ने बताया कि मानगढ़ में बादल फटने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन सोमवार सुबह होगा। अभी वह बड़ू साहिब की ओर जा रहे हैं। मगर सभी रास्ते बंद हैं तो वाया राजगढ़ होकर बड़ू साहिब पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।