Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण के दौरान कतई न करें ये चार काम, हिमाचल में कितना असर, जानिए

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 04:07 PM (IST)

    Surya Grahan 2022 साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। सूर्यग्रहण के दौरान चार काम कतई नहीं करने चाहिए। ज्य ...और पढ़ें

    Hero Image
    साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज लग रहा है

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Surya Grahan 2022, साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन यानी आज लग रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके जवाली के ज्योतिष पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य तुला राशि में होंगे और तुला राशि में सूर्य नीच राशि के माने जाते हैं। सूर्य ग्रहण शाम 4:40 से 5:24 बजे तक रहेगा। इससे 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक काल शुरू हो गया है। इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल पूरे भारत में 24 अक्टूबर रात 11:28 बजे  से ही शुरू हो गया है और 25 अक्टूबर की शाम को  5:24 बजे मोक्ष होगा। दिवाली की अगली सुबह ग्रहण के सूतक काल में शुरू हुई। सूतक के दौरान मूर्ति पूजा निषेध है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य ग्रहण के दौरान ये न करें

    सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन, पानी आदि कुछ भी खाना नहीं चाहिए। इस समय नाखून काटना, बाल कटवाना, बालों में कंघी करना आदि कार्य नहीं करने चाहिएं। इसके अलावा मंदिरों में ग्रहण के बाद साफ-सफाई होने के बाद ही पूजा आरंभ होती है। वहीं मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु व मीन राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ माना जा रहा है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने के साथ ही आपको वाहन चलाते वक्त सावधानी रखना होगी।

    यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

    25 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में नजर आएगा। कुछ जगहों पर भारत में भी इसे देखा जा सकेगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में नजर आएगा, जबकि हिमाचल में यह नहीं दिखेगा।

    यह भी पढ़ें:

    Surya Grahan 2022 India Time: सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे दिखेगा, कब लगेगा सूतक काल... किसको फायदा, किसको नुकसान

    Surya Grahan 2022 LIVE Updates: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, इन बातों का रखें खास ध्यान