Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हजारों लोगों ने सुजान सिंह पठानिया को दी विदाई, अंतिम दर्शन के लिए श्‍मशानघाट पर भी लाइनें लगी

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 13 Feb 2021 03:31 PM (IST)

    Sujan Singh Pathania Cremation विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से विधायक सुजान सिंह पठानिया का शनिवार को मंझार (हाडा) में राज्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार क ...और पढ़ें

    Hero Image
    सुजान सिंह पठानिया का शनिवार को मंझार (हाडा) में राज्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

    फतेहपुर, जेएनएन। Sujan Singh Pathania Cremation, विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से विधायक सुजान सिंह पठानिया का शनिवार को मंझार (हाडा) में राज्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जवानों की टुकड़ी व कांग्रेस सेवादल ने सलामी देकर उन्‍हें अंतिम विदाई दी। विधायक के पुत्र भवानी पठानिया ने मुख्य अग्‍न‍ि दी। सुजान सिंह पठानिया की अंतिम यात्रा में कांग्रेस के दर्जनों नेता, भाजपा के मंत्रियों सहित विधायक व हजारों लोगों ने नम आंखों से सुजान सिंह को अंतिम विदाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है करीब 12 से 15 हजार के बीच लोग अपने विधायक को अंतिम विदाई देने के लिए घर से निकले। श्‍मशानघाट पर चिता पर लकड़ी डालने के लिए भी घंटों लंबी लाइनें लगी रहीं।

    अंतिम यात्रा में वन मंत्री राकेश पठानिया, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक राजेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, विक्रम जरियाल, पूर्व विधायक मनोहर धीमान,पूर्व मंत्री जी एस बाली,पूर्व मंत्री हरवंस राणा(गुलेर),मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य, विपल्व ठाकुर, अजय महाजन, कुलदीप सिंह राठौर, केवल सिंह पठानिया, सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, आशीष बुटेल, यादविंद्र गोमा, पवन काजल, संजय रत्न, आशा कुमारी, पूर्व सांसद राजन सुशांत, अरुण धूमल, कृपाल परमार, उपायुक्‍त राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन सहित दर्जनों नेताओं ने शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की।

    यह भी पढ़ें: विधायक सुजान सिंह पठानिया को अंतिम विदाई देने फतेहपुर पहुंचे नेता, तस्‍वीरों में देखिए भावुक पल