विधायक सुजान सिंह पठानिया को अंतिम विदाई देने फतेहपुर पहुंचे नेता, तस्वीरों में देखिए भावुक पल
Sujan Singh Pathania पूर्व मंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से सात बार विधायक रहे सुजान सिंह पठानिया का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि उनका न ...और पढ़ें

फतेहपुर, जेएनएन। पूर्व मंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से सात बार विधायक रहे सुजान सिंह पठानिया का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि उनका निधन शुक्रवार सुबह ही हो गया था, लेकिन उनके बेटा भवानी पठानिया मुंबई में थे, जो देर रात घर पहुंचे हैं। बेटा घर पर न होने के कारण ही अंतिम संस्कार आज होना तय हुआ था। आज सुबह करीब 11 बजे अंतिम यात्रा शुरू हुई।
विधायक सुजान सिंह पठानिया की अंतिम यात्रा में हिमाचल सरकार के वन मंत्री राकेश पठानिया सहित पूर्व मंत्री जीएस बाली, पूर्व मंत्री हरवंस राणा (गुलेर), नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व सांसद विपल्व ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पालमपुर के विधायक अशीष बुटेल, पूर्व विधायक जयसिंहपुर यादविंद्र गोमा, कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा विधायक विक्रमादित्य, पूर्व विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न, राजेश ठाकुर विधायक गगरेट, डलहौजी की विधायक आशा कुमारी सहित अन्य नेता फतेहपुर पहुंचे। नेताओं ने विधायक सुजान सिंह पठानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। वन मंत्री राकेश पठानिया शुक्रवार शाम को भी उनके घर पहुंचे थे और उन्होंने परिवार को ढांढस बंधवाया था।

पूर्व मंत्री व विधायक सुजान सिंह पठानिया को अंतिम विदाई देने फतेहपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ विधायक आशा कुमारी व अन्य नेता।

पूर्व सांसद एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विप्लव ठाकुर फतेहपुर के विधायक सुजान सिंह पठानिया को श्रद्धांजलि देने जातीं।

सुजान सिंह पठानिया के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग व मौजूद उनके परिवार के सदस्य।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।