विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Himachal Visit: बिलासपुर में गोबिंदसागर झील में भी नाव पर तैनात रहेंगे जवान, नहीं होगी पैराग्लाइडिंग

By Suneel Kumar SharmaEdited By: Virender Kumar
Published: Sat, 01 Oct 2022 06:50 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 07:42 AM (IST)

PM Modi Himachal Visit पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में कोई ...और पढ़ें

PM Modi Himachal Visit: बिलासपुर में गोबिंदसागर झील में भी नाव पर तैनात रहेंगे जवान।
PM Modi Himachal Visit: बिलासपुर में गोबिंदसागर झील में भी नाव पर तैनात रहेंगे जवान।

बिलासपुर, सुनील शर्मा। PM Modi Himachal Visit, पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं रखेगा। बिलासपुर में जल, थल व हवा में सुरक्षा चाक चौबंद करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पुख्ता व्यवस्था करने में जुटी हैं। एम्स परिसर व लुहणू मैदान में पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियां तैनात रहेंगी। इस दौरान पैराग्लाइडिंग भी नहीं हो सकेगी। प्रधानमंत्री का प्रस्तावित रैली स्थल लुहणू मैदान है और यहां साथ में गोबिंदसागर झील है। झील के जरिये भी जल परिवहन की व्यवस्था है। इस कारण झील में भी नाव पर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) व पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

बिलासपुर जिले में किसी प्रधानमंत्री का यह छठा दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरी बार यहां आएंगे। वर्ष 2017 में भी वह यहां आए थे। इससे पहले जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी और डा. मनमोहन सिंह भी यहां आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें : PM Modi HP Visit: कुल्लू में IB के अधिकारियों ने जांची व्यवस्था, रूट का लिया जायजा

यूं हुई थी पीएम के सुरक्षा घेरे में चूक

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह बिलासपुर के लुहणू मैदान में वर्ष 2007 में एक चुनावी जनसभा में पहुंचे थे। उनका हेलीकाप्टर धुंध के कारण बिलासपुर में करीब 15 मिनट देरी से पहुंचा। बिलासपुर में जनसभा के बाद उनका अगला कार्यक्रम पालमपुर में था। जैसे ही प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर उड़ान भरने लगा तो शिमला की तरफ से एक हेलीकाप्टर वहां पहुंच गया। सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी सुरक्षा में उस हेलीकाप्टर की लैंडिंग करवाई व पायलटों को गिरफ्तार किया। कई दिन तक हेलीकाप्टर को लुहणू मैदान में ही खड़ा कर रखा गया।

  • प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा घेरा कड़ा किया जाएगा। इसके लिए यातायात प्लान तैयार किया जा रहा है। एम्स परिसर व लुहणू में पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियां तैनात की जाएंगी। इसके लिए अन्य जिलों से भी बटालियन मंगवाई जा रही हैं। पैराग्लाइडिंग पर रोक रहेगी, पानी के रास्ते (झील) में भी पुलिस फोर्स तैनात होगी।

-राजकुमार शर्मा, डीएसपी बिलासपुर