विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Snow Marathon: 10 हजार फीट की ऊंचाई पर -5 डिग्री तापमान में हुई देश की पहली स्नो मैराथन, तस्‍वीरों में देख‍िए बर्फ पर दौड़

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Sat, 26 Mar 2022 10:13 AM (IST)Updated: Sat, 26 Mar 2022 01:59 PM (IST)

Snow Marathon Lahaul Spiti हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्‍पीति में देश की पहली स्‍नो मैराथन का आयोजन किया ...और पढ़ें

लाहुल के सिस्‍सू में दस हजार फीट की ऊंचाई पर देश की पहली स्‍नो मैराथन में भाग लेते धावक।
लाहुल के सिस्‍सू में दस हजार फीट की ऊंचाई पर देश की पहली स्‍नो मैराथन में भाग लेते धावक।

केलंग, जसवंत ठाकुर। Snow Marathon Lahaul Spiti, लाहुल स्पीति के सिस्सू में दस हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस पांच डिग्री तापमान में देश की पहली मैराथन हुई। देश के विभिन्न भागों से लाहुल पहुंचे धावकों का जोश ऐसा था कि उन्हें माइनस तापमान का भी पता नहीं चला। एसडीएम केलंग प्रिया नागटा ने जैसे ही सुबह छह बजे स्नो मैराथन को हरी झंडी दी तो बर्फीले ट्रैक पर धावक पहली स्नो मैराथन के लिए निकल पड़े। देश के आर्मी व नेवी जवानों सहित विशाखापटनम, दिल्ली, लखनऊ, पंजाब, हरियाणा, पुणे सहित हिमाचल के करीब सौ प्रतिभगियों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त लाहुल स्पीति नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रतिभगियों का उत्साह बढ़ाया। दैनिक जागरण इस कार्यक्रम में मीडियो प्रायोजक की भूमिका में है।

उन्होंने कहा देश में इस तरह की पहली मैराथन का आयोजन लाहुल स्पीति में हो रहा है जो समस्त घाटी के लिए गौरवान्वित पल है। उन्होंने कहा पहली बार ही देश भर से सौ प्रतिभागी पहुंचे हैं। लेकिन आने वाले समय में यह मैराथन विशाल रूप धारण करेगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देश भर के लोगों को बर्फ में दौड़ने का मौका मिलेगा।

स्‍नो मैराथन में कर्नल नरेश बारामुला, कर्नल सौरभ सिमर सहित दर्जनों जवानों ने भी भाग लिया। स्नो मैराथन के आयोजक कर्नल नटराजन ने बताया पहली बार आयोजित इस मैराथन में लोगों का उत्साह देखते ही बना है। उन्होंने कहा स्नो फेस्टिवल के साथ-साथ यह आयोजन वास्तव में लाहुल स्पीति को खेल और पर्यटन दोनों रूप में मंत्र मुग्ध करने वाली वैश्विक छवि को आगे बढ़ाने में मदद करेगा और यह स्नो मैराथन देश के भीतर एक नया खेल  को जन्म देने की पहल करेगा। यह मैराथन लाहुल स्पीति सहित हिमाचल प्रदेश के लिए लाभकारी होगी। यह मैराथन रिच इंडिया संस्था व गोल्ड ड्राप एडवेंचर व लाहुल स्पीति प्रशासन के सहयोग से हुई है।

यह भी पढ़ें: Snow Marathon: पहाड़ पर माइनस तापमान में फूलने लगी थी सांसें, बर्फ पर दौड़े धावकों ने बताए अनुभव

गोल्ड ड्राप एडवेंचर के संचालक राजेश चन्द ने बताया कि स्नो मैराथन में फुल 42 किलोमीटर, हाफ 21 किलोमीटर जबकि दौड़ 10 व 5 किलोमीटर के अलावा जाय रेस एक किमी की हुई। उन्होंने बताया इंडिया में स्नो से जुड़ी बहुत सी गतिविधियां होती हैं। लेकिन स्नो मैराथन पहली बार आयोजित की है। उन्होंने बताया कि शीत मरुस्थल भूमि लाहुल घाटी में स्नो मैराथन का आयोजन कर देश को एकता का संदेश देते हुए खेलों का बढ़ावा देने का प्रयास किया है।

स्नो मैराथन के आयोजक गौरव सिमर व मुख्य सलाहकार कर्नल अरुण नटराजन व टीम संचालक कर्नल संतोष बारामूला ने बताया स्नो मैराथन का आयोजन प्रशासन के सहयोग से सफल हुआ है।