यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Heavy Rain in Ghumarwin : घुमारवीं में भारी बारिश से दधोल-लदरौर सड़क क्षतिग्रस्त, पुलिया को भी नुकसान, आवागमन प्रभावित, देखिए तस्वीरें
Heavy Rain in Bilaspur बिलासपुर के घुमारवीं में भारी बारिश से दधोल-लदरौर वाया भराड़ी सड़क पर भटेड़ पुल के समीप ...और पढ़ें

घुमारवीं, संजीव शामा।
Heavy Rain in Bilaspur, बिलासपुर के घुमारवीं में भारी बारिश के कारण दधोल-लदरौर वाया भराड़ी सड़क पर भटेड़ पुल के समीप सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश का पानी तेज बहाव के चलते सड़क पर आ गया जिस वजह से सड़क को भारी क्षति हुई। कुछ घरों काे नुकसान पहुंचने की भी सूचना है।
.jpg)
सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इसके साथ ही पुल पर भी भारी मलबा पहुंच गया। लोगों को अपने गंतव्य तक आने जाने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ी। पैदल ही रुख करना पड़ा।

दधोल-लदरौर संपर्क सड़क का नवीनीकरण कार्य चला हुआ है। भटेड़ पुल के समीप कार्य कर रही कंपनी द्वारा एक नई पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। पुलिया निर्माण के चलते आवाजाही के लिए कंपनी की ओर से अस्थायी सड़क का निर्माण किया है। वीरवार रात को हुई तेज बारिश के कारण यह अस्थायी सड़क पूरी तरह बह गई। इस वजह से पानी व मलबा भी मुख्य पुल पर पहुंच गया। सड़क के बह जाने से बसें, कारें व अन्य वाहन पूरी तरह रुक गए। कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों व अन्य कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को पैदल ही मुख्य चौक तक पहुंचना पड़ा। सड़क नवीनीकरण का कार्य कर रही कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
.jpg)
पानी के तेज बहाव के कारण साथ लगते डंगे को भी क्षति पहुंची है। इसके साथ ही मूसलधार बारिश के कारण कई नदी नाले उफान पर रहे। क्षेत्र में कई लोगों के घरों में पानी भर गया। सीर खड्ड पर बेला कस्बे पर बने मटयाल पुल तक खड्ड का पानी पहुंच जाने से लोगों में भय का माहौल रहा। मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
.jpg)
