Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पंजाबी स्‍टार कलाकार बी पराक ने जयसिंहपुर दशहरा में बांधा समां, इन गानों की प्रस्‍तुति दी

    By Rajesh SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 09 Oct 2019 09:01 AM (IST)

    तीन दिवसीय राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव जयसिंहपुर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक बी पराक ने दर्शकों का मनोरंजन किया। ...और पढ़ें

    पंजाबी स्‍टार कलाकार बी पराक ने जयसिंहपुर दशहरा में बांधा समां, इन गानों की प्रस्‍तुति दी

    जयसिंहपुर, जेएनएन। तीन दिवसीय राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव जयसिंहपुर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक बी पराक ने दर्शकों का मनोरंजन किया। बी पराक ने मन भरेया गाने से कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद माहौल बनाना शुरू किया तो उसके बाद एक से बढ़कर एक पंजाबी गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।  इससे पहले वायस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल ने तेरे बिन नहीं लगदा मेरा दिल गाने से शुरुआत करने के बाद मैं तैनू समझावां की को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वोगेश मुकुल ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। पंजाबी गीतों के बीच इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर ने पहाड़ी गीातों से दर्शकों को भावविभोर किया। कृतिका तनवर ने चिट्टा तेरा चोला, ग्राराएं देया लंबरा हो पाणा मैं लाल घघरा गीतों को प्रस्तुत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयसिंहपुर में निकाली शोभायात्रा

    जयसिंहपुर के राज्यस्तरीय दशहरा महोत्सव के समापन पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दशहरा कमेटी ने जयङ्क्षसहपुर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से जानकीनाथ मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि ने मेले में विभिन्न विभागों की प्रर्दशनियों का अवलोकन भी किया। दशहरा मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम विक्रम महाजन ने सम्मानित किया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग जयसिंहपुर के एक्सईएन वीरेंद्र भारद्वाज, आइपीएच विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार व डीएसपी प्रताप चंद ठाकुर मौजूद थे।

    वालीबॉल में त्रिदेव क्लब बना विजेता

    दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को हुई वालीबॉल प्रतियोगिता में भंडारी त्रिदेव क्लब जयङ्क्षसहपुर विजेता व अभिनव टीम जयङ्क्षसहपुर उपविजेता रही। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब बीएसएफ के अमन को हासिल हुआ। इस दौरान आयोजित बेबी शो में 35 ब'चों ने भाग लिया। इसमें बाणी प्रथम, अश्वी द्वितीय व वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया।