Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pathankot Mandi Four Lane: फोरलेन प्रभावितों ने मांगा फेक्‍टर दो के हिसाब से चार गुना मुआवजा

    By Rajesh SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 28 Nov 2020 12:45 PM (IST)

    Pathankot Mandi Four Lane प्रदेश सरकार फोरलेन परियोजना में आने वाली भूमि आवासीय व व्यवसायिक परिसरों के अधिग्रहण से पहले प्रभावितों को मिलने वाले मुआवज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    फोरलेन प्रभावितों ने मांग की है प्रदेश सरकार से मुआवजे के बारे में स्पष्ट तौर पर अवगत करवाए।

    जसूर, जेएनएन। प्रदेश सरकार फोरलेन परियोजना में आने वाली भूमि, आवासीय व व्यवसायिक परिसरों के अधिग्रहण से पहले प्रभावितों को मिलने वाले मुआवजे के बारे में स्पष्ट तौर पर अवगत करवाए। पहले ही लंबे समय से प्रभावित हो रहे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिससे प्रभावितों को भारी नुकसान हो चुका है। इसलिए सरकार को चाहिए कि सारी स्थिति को अधिग्रहण से पहले ही स्पष्ट की जाए। यह मांग फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के पदाधिकारियों ने नूरपुर प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में करते हुए कहा कि उक्त योजना के प्रभावित हो रहे लोगों को उपरोक्त संस्थानों के बदले मिलने वाले मुआवजे की कोई भी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। इस विषय पर सरकार की मंशा क्या है यह शीघ्र स्‍पष्‍ट करना चाहिए।

    समिति सदस्यों के अनुसार प्रभावित हो रहे लोग पिछले चार वर्ष से सरकार, प्रशासन व हर उस द्वार पर बार बार दस्तक देते रहे। लेकिन अफसोस का विषय यह है कि कहीं से भी कोई स्पष्ट नीति प्रभावितों को नहीं बताई गई है। अब जबकि पैमाइश का कार्य भी शुरू हो चुका है तब भी लोगों को कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। समिति के अनुसार उक्‍त योजना के तहत आ रही भूमि बहुमूल्य है और लोगों ने अपने कारोबार चला रखे हैं। लेकिन योजना के कारण प्रभावितों को दूसरी जगह स्थापित होने के लिए महंगे दामों पर भूमि व अन्य संसाधन जुटाने पड़ेंगे। लेकिन स्थिति बिल्कुल अस्पष्ट है।

    सरकार से मांग की जाती है कि वह अपनी कथनी पर सही उतरते हुए फैक्टर दो के हिसाब से चार गुना मुआवजा देकर लोगों से न्याय करे और अधिग्रहण से पहले सारी वस्तुस्थिति सामने लाई जाए। संघर्ष समिति के अनुसार निकट भविष्य में उक्त योजना में लिए जाने वाले अहम फैसलों में संघर्ष समिति सदस्यों को भी शामिल किया जाए, ताकि संघर्षरत लोगों तक सही व सटीक जानकारी मिल सके। इस अवसर पर समिति सदस्य विजय सिंह हीर, बलदेव पठानिया, सुदर्शन शर्मा, सुभाष पठानिया, भरत भूषण, युगल किशोर मौजूद रहे।