Happy News Year: नववर्ष के लिए मैक्लोडगंज तैयार, आज से लागू होगा ट्रैफिक प्लान; सभी होटल फुल
कोरोना काल के बाद इस बार का नववर्ष मैक्लोडगंज के होटल संचालकों के लिए खुशियां लेकर आया है। इस बार सप्ताहांत में नववर्ष आया है। इस कारण पर्यटकों ने शुक्रवार से ही मैक्लोडगंज आना शुरू कर दिया था। 31 दिसंबर और पहली जनवरी के लिए मैक्लोडगंज नड्डी भागसूनाग व धर्मकोट के सभी होटल फुल हैं। वहीं शनिवार से मैक्लोडगंज तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। कोरोना काल के बाद इस बार का नववर्ष मैक्लोडगंज के होटल संचालकों के लिए खुशियां लेकर आया है। इस बार सप्ताहांत में नववर्ष आया है। इस कारण पर्यटकों ने शुक्रवार से ही मैक्लोडगंज आना शुरू कर दिया था। 31 दिसंबर और पहली जनवरी के लिए मैक्लोडगंज, नड्डी, भागसूनाग व धर्मकोट के सभी होटल फुल हैं। होटल संचालकों ने अपने-अपने स्तर पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कार्यक्रम रखे हैं।
इसमें गाला डिनर, डेजी पार्टी व बोन फायर मुख्य रूप से शामिल हैं। पर्यटन निगम के मैक्लोडगंज स्थित होटल क्लब हाउस में रविवार को भागसू क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पर्यटकों की आमद को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मैक्लोडगंज में निर्धारित ट्रैफिक प्लान लागू हो जाएगा
शनिवार से कोतवाली बाजार से लेकर मैक्लोडगंज तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस थाना धर्मशाला, मैक्लोडगंज और ट्रैफिक पुलिस के जवानों के अलावा सकोह बटालियन से करीब 80 जवान तैनात किए हैं। यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए वनवे ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। रविवार सुबह से ही मैक्लोडगंज में निर्धारित ट्रैफिक प्लान लागू हो जाएगा।
व्यापार मंडल कचहरी आज करेगा डीजे पार्टी का आयोजन
व्यापार मंडल कचहरी रविवार को कचहरी चौक में डीजे पार्टी करेगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष लूथरा का कहना है कि 31 दिसंबर की शाम धर्मशाला के समस्त व्यापारियों व नागरिकों के लिए खास रहने वाली है। इसके लिए सायं छह बजे से कचहरी चौक में डीजे पार्टी का आयोजन किया जाएगा। यह पार्टी रात 10 बजे तक चलेगी।
यह रहेगा ट्रैफिक प्लान-31 दिसंबर व पहली जनवरी को मैक्लोडगंज में वनडे ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी। धर्मशाला से जाने वाले वाहनों को वाया मैक्लोडगंज पुलिस थाना और टेंगल-ठंडी सड़क होकर मुख्य चौक पहुंचाया जाएगा। वापसी में चर्च या खड़ा डंडा मार्ग से वाहन आ सकते हैं।-मैक्लोडगंज क्षेत्र को छह सेक्टर में बांटा जाएगा। इसमें मुख्य रूप से एक सेक्टर कैंट चौक और आसपास का क्षेत्र रहेगा।
यह भी पढ़ें- संविदा कर्मचारियों के हित में जल्द फैसला लेगी सरकार, सीएम सुक्खू ने दिए संकेत
पुलिस के अलावा 80 अतिरिक्त जवान नववर्ष पर तैनात किए जाएंगे
इसके अलावा टेंगल बोर्ड, मैक्लोडगंज चौक, धर्मकोट रोड, दलाई लामा मंदिर मार्ग व भागसूनाग मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। कोतवाली बाजार व धर्मशाला को भी पांच सेक्टर में बांटा जाएगा। नववर्ष को देखते हुए करीब 80 अतिरिक्त पुलिस जवान बुलाए हैं। मैक्लोडगंज व धर्मशाला थानों की पुलिस के अलावा 80 अतिरिक्त जवान नववर्ष पर तैनात किए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।