Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kangra News: कांगड़ा में आफत की बारिश, फतेहपुर के हडवाल में मकान गिरा, शाहपुर के करेरी में भारी नुकसान

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 02:32 PM (IST)

    Kangra News कांगड़ा में भारी बारिश और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। फतेहपुर के हडवाल में एक घर गिर गया जबकि शाहपुर के सारना में आठ कमरों का मकान ढह गया। करेरी और बागड़ू में भी मकानों को नुकसान पहुंचा है। करेरी के जम्बली में भूस्खलन से सात परिवार प्रभावित हुए हैं जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।

    Hero Image
    फतेहपुर के हडवाल में क्षतिग्रस्त हुआ मकान व शाहपुर के सारना में गिरा घर।

    जागरण टीम, धर्मशाला। Kangra News, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में भी बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। शनिवार को भी कुछ स्थानों पर भवनों को नुकसान पहुंचा। फतेहपुर उपमंडल की हडवाल पंचायत में रात को घर गिर गया। यह घटना हडवाल गांव में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर के मालिक कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बताया कि रात लगभग 11 बजे जोर से धमाका हुआ। वह मौके पर पहुंचे तो घर का बरामदा गिर गया था। बरामदे के साथ ऊपरी मंजिल की दीवार भी गिर गई। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले जरूरी सामान घर से निकाल लिया था। इस घर में थोड़ा-बहुत सामान रखा था।

    बताया कि गनीमत यह रही कि घर की दीवार आंगन की तरफ गिरी, यदि दूसरी तरफ को गिरती तो साथ लगते घरों में नुकसान हो सकता था। कुलदीप सिंह ने इस संबंध में धमेटा के पटवारी को सूचित कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई कि उन्हें हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। 

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: चंबा में भयावह हुए हालात, बारिश व भूस्खलन से खतरे में भवन, चंबा-भरमौर NH सहित 102 सड़कें बंद

    शाहपुर के सारना में आठ कमरों का मकान गिरा

    शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सारना गांव में आठ कमरों का मकान वर्षा के कारण गिर गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ है। परिवार के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं लगी है। पीड़ित परिवार का पुराना स्लेटपोश व शौचालय भी गिर गया है। बताया जा रहा है कि उक्त जगह दो दिन से खिसकना शुरू हो गई थी। पीड़ित परिवार ने सारा सामान पड़ोसियों के पास शिफ्ट कर दिया है। इसके अलावा सात पशुशालाएं व दो मकान भी ढहे हैं।

    करेरी व बागड़ू में भी मकानों को नुकसान

    करेरी पंचायत के तहत गिलेर में प्रीतम चंद के पक्के मकान को नुकसान पहुंचा है व उसकी पशुशाला ढह गई है। बागड़ू में ओम प्रकाश का कच्चा मकान गिर गया है। ऊपरली अनसुई में मेहर चंद, चंपा देवी और रमना देवी की पशुशाला ढही है। छतरू में लक्की कुमार, गोलुरूई में गोरखू राम व लदबाड़ा में साहिब सिंह की पशुशाला ढही है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: पहाड़ों के बाद मैदानी जिला ऊना में तबाही की बारिश, शहर में जलभराव, VIDEO में देखिये घर, स्कूल सब पानी पानी

    करेरी के जम्बली में भूस्खलन से सात परिवार प्रभावित

    करेरी पंचायत के जम्बली में भूस्खलन से सात परिवार प्रभावित हुए हैं और इन्हें सुरक्षित स्थान पर ठहराया है। इनके खाने पीने का इंतजाम प्रशासन ने किया है। वहीं, धर्मशाला में सुबह पौने 11 बजे धर्मशाला-खनियारा रोड पर चरान पुल के पास स्थित पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ। भूस्खलन से खनियारा के वार्ड 15 में मेहर चंद व करतार चंद के मकानों को खतरा हो गया है।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    करेरी पंचायत के जम्बली गांव में भूस्खलन से सात परिवार प्रभावित हुए हैं और इन्हें करेरी स्कूल में ठहराया है। इनके खाने-पीने का इंतजाम प्रशासन ने किया है। पीड़ित लोगों को टेंट भी दिए हैं। सड़कों को बहाल कर दिया है।

    -मोहित रत्न, एसडीएम, धर्मशाला। 

    धर्मशाला-खनियारा मार्ग पर दो घंटे बाद यातायात सुचारू कर दिया था। अन्य मार्गों को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। सड़कों पर मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं और इन्हें प्राथमिकता से बहाल किया जा रहा है।

    -दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, धर्मशाला।