Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ind vs SL: सीरीज के दूसरे मैच पर बारिश का साया, जानिए धर्मशाला के मौसम का ताजा अपडेट

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 26 Feb 2022 01:53 PM (IST)

    India vs Sri Lanka T20I Dharamshala हिमाचल प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है। धर्मशाला में होने वाले भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे टी-20 मैच के आयोजन पर भी मौसम का साया है। धर्मशाला में आधी रात से लगातार बारिश हो रही है।

    Hero Image
    धर्मशाला में होने वाले भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे टी-20 मैच के आयोजन पर भी मौसम का साया है।

    शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। India vs Sri Lanka T20I Dharamshala, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है। धर्मशाला में होने वाले भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे टी-20 मैच के आयोजन पर भी मौसम का साया है। धर्मशाला में आधी रात से लगातार सुबह तक बारिश होती रही। सुबह 11 बजे के बाद बारिश का दौर थम गया तो दोपहर तक बादल भी कुछ छंट गए। लेकिन अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। ग्राउंड स्‍टाफ मैदान को सूखाने में लगा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैदान व पिच को पूरी तरह से कवर किया गया है। लेकिन बारिश का दौर शाम तक जारी रहने से मैच के आयोजन पर संकट मंडरा सकता है। दोपहर बाद कवर को हटा दिया गया व ग्राउंड को सूखाने का काम तेज कर दिया गया।

    प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 फरवरी को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई थी। 27 फरवरी को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कम संभावना है। दूसरे मैच का सफलतापूर्वक आयोजन होने की संभावना बन रही है। तीन दिन से मौसम में आए बदलाव के कारण एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

    यह भी पढ़ें: Dharamshala T20I: धर्मशाला का मौसम बना विलेन, इससे पहले भी बारिश में धुल चुके हैं अंतरराष्‍ट्रीय मैच

    शुक्रवार को दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई है, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। कुफरी, नारकंडा और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हिमपात और बारिश से न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला की तुलना में सुबह और शाम सोलन व सुंदरनगर में अधिक ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोलन व सुंदरनगर में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अब भी 229 सड़कों पर यातायात बंद है। 109 ट्रांसफार्मर खराब हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 26 फरवरी को धर्मशाला में बारिश की संभावना हैै।

    कहां कितना तापमान रहा डिग्री सेल्सियस

    • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
    • शिमला,3.0,13.3
    • सुंदरनगर,2.6,22.0
    • भुंतर,2.2,17.9
    • कल्पा,-5.0,7.1
    • धर्मशाला,9.4,19.8
    • ऊना,8.0,26.4
    • नाहन,10.7,19.3
    • केलंग,-6.7,0.1
    • सोलन,2.6,19.7
    • मनाली,0.0,7.6