Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HRTC Special Buses: परिवहन निगम दिल्ली से हिमाचल के लिए चलाएगा 23 विशेष बसें, देखिए रूट व टाइमिंग

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Tue, 18 Oct 2022 11:35 AM (IST)

    HRTC Special Buses for Diwali हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली पर कश्मीरी गेट अंतराज्यीय बस अड्डा (आइएसबीटी) दिल्ली से हिमाचल के विभिन्न स्थानों के लिए 23 विशेष बसें चलाएगा। इस बार इन्हें दिल्ली में मौजूद एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री की देखरेख में चलाया जाएगा।

    Hero Image
    हिमाचल पथ परिवहन निगम दिल्ली से हिमाचल के विभिन्न स्थानों के लिए 23 विशेष बसें चलाएगा।

    हमीरपुर,  संवाद सहयोगी। HRTC Special Buses for Diwali, हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली पर कश्मीरी गेट अंतराज्यीय बस अड्डा (आइएसबीटी) दिल्ली से हिमाचल के विभिन्न स्थानों के लिए 23 विशेष बसें चलाएगा। इस बार इन्हें दिल्ली में मौजूद एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री की देखरेख में चलाया जाएगा। 21 व 22 अक्टूबर के लिए यात्री इन बसों के लिए आनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। सामान्य रूट के तहत दिल्ली से हिमाचल आने वाली सभी बसें एडवांस में बुक हो चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 अक्टूबर को सायं 7.04 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 7.46 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9.38 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9.35 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा लग्जरी, 9.18 बजे दिल्ली से कांगड़ा वाया देहरा बस चलेगी। 9.21 बजे दिल्ली से सुजानपुर वाया नादौन, 8.21 बजे दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7.55 बजे दिल्ली से पालमपुर वाया जयसिंहपुर, 9.25 बजे दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7.47 बजे दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा-कांगड़ा, 8.52 बजे दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा-कांगड़ा, 9.16 बजे दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा-कांगड़ा, 7.30 बजे दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 8.55 बजे दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 9.28 बजे दिल्ली से कांगड़ा वाया नादौन-ज्वालाजी, 6.35 बजे दिल्ली से पालमपुर वाया नादौन सुजानपुर चलेगी।

    धर्मशाला के लिए इस समय चलेगी बसें

    8.44 बजे दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा-कांगड़ा लग्जरी, 7.41 बजे दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा-कांगड़ा, 9.17 बजे दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा-कांगड़ा, 9.01 बजे दिल्ली से ऊना वाया चंडीगढ़, 8.26 बजे दिल्ली से मनाली वाया बिलासपुर, 9.36 बजे दिल्ली से शिमला वाया चंडीगढ़ बस 21 व 22 अक्टूबर को दिल्ली से चलेगी। 22 अक्टूबर को 8.25 बजे दिल्ली से मंडी वाया बिलासपुर बस चलेगी।

    दिल्‍ली से ही चलेंगी विशेष बसें

    परिवहन निगम हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि इस बार दिल्ली से ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इन बसों के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू गई है।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election: हिमाचल में कांग्रेस व भाजपा में सीधी टक्‍कर, जानिए दोनों की मजबूती व कमजोरी, आप भी प्रयासरत

    Himachal Election 2022: संसदीय बोर्ड लेगा मंत्रियों के हलके बदलने व धूमल पर फैसला, 12 प्रत्‍याशियों पर भी मंथन

    comedy show banner