विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: संसदीय बोर्ड लेगा मंत्रियों के हलके बदलने व धूमल पर फैसला, आज आ सकती है पहली लिस्‍ट

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Tue, 18 Oct 2022 07:33 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 18 Oct 2022 12:18 PM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh BJP Candidates List 2022 हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा पूर्व ...और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में आज अहम फैसले होंगे।
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में आज अहम फैसले होंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh BJP Candidates List 2022, हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस बहुत जल्‍द टिकटों का ऐलान करेंगे। हिमाचल प्रदेश में भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ चुनाव लड़ेगी या फिर धूमल के बगैर, इस पर फैसला संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाना है। इसी तरह वरिष्ठ मंत्रियों के हलके बदले जाने हैं या विधायकों के टिकट काटने हैं, इन सभी पर निर्णय चुनाव समिति में सीधे चर्चा की बजाय संसदीय बोर्ड पर छोड़ दिया है। आज शाम तक भाजपा प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट जारी कर सकती है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर कल सराज हलके से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस बीच आज टिकट घाेषित होना तय माना जा रहा है।

चुनाव समिति के सदस्‍य भी चुनाव लड़ने के हैं इच्‍छुक

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में हुई चुनाव समिति की बैठक में इन मामलों को संसदीय बोर्ड को भेजने का फैसला लिया है। बैठक में मौजूद कई सदस्य स्वयं चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, इसलिए ऐसे मामलों पर फैसला चुनाव समिति और कोर कमेटी की बैठक में न लेकर सीधे संसदीय बोर्ड पर छोड़ा गया है।

12 से अधिक प्रत्‍याशियों पर संसदीय बोर्ड करेगा मंथन

भाजपा सरकार के मंत्रियों के हलके भी बदले जाने प्रस्तावित हैं। चुनाव समिति में मंत्री भी सदस्य हैं। साथ में टिकट के इच्छुक भी हैं। इसी तरह कई पदाधिकारी भी टिकट के चाह्वान हैं। 12 से अधिक प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके नाम पर संसदीय बोर्ड में मंथन होगा।

इन तीनों पदाधिकारियों के मैदान में उतरने की चर्चा

सूत्रों ने बताया कि बैठक में राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर और त्रिलोक जम्वाल नए पदाधिकारी हैं, तीनों के ही चुनाव में उतरने की चर्चा है। वहीं, डा. राजीव सैजल का चुनावी हलका बदले जाने की भी चर्चा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के साथ नाहन से फिर से टिकट के इच्छुक हैं।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election: हिमाचल में कांग्रेस व भाजपा में सीधी टक्‍कर, जानिए दोनों की मजबूती व कमजोरी, आप भी प्रयासरत

Himachal Election 2022: हिमाचल भाजपा की 30 टिकटों पर फंसा पेंच, जयराम, अनुराग और बिंदल की बैठक से अलग मंत्रणा