Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: हिमाचल में धूप खिलने के बावजूद न्‍यूनतम तापमान में गिरावट, केलंग में 2.6 डिग्री तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 07:56 AM (IST)

    Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में मौसम कुछ दिन साफ रहने का अनुमान है। लेकिन धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट का दौर जारी है। वहीं प्रदेश में रविवार को धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट आई है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में मौसम कुछ दिन साफ रहने का अनुमान है।

    शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में मौसम कुछ दिन साफ रहने का अनुमान है। लेकिन धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट का दौर जारी है। वहीं, प्रदेश में रविवार को धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट आई है। साथ ही सुबह और शाम की ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। रविवार को केलंग में 2.6 व ऊना में 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। केलंग में सबसे ज्‍यादा ठंड पड़ रही है। बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होने पर यहां तापमान में माइनस में पहुंच जाएगा। ऐसे में यहां सुबह शाम व रात को सब कुछ जमने लगता है। यहां तक खाने का तेल भी जम जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांगी को चंबा से जोड़ने वाला साच पास बंद

    पांगी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाला साचपास आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। हर वर्ष 15 अक्टूबर के बाद इसे वाहनों के लिए बंद कर दिया जाता है। अब वाहनों की आवाजाही वाया जम्मू-कश्मीर मार्ग से होगी। अगले वर्ष गर्मियों में ही मार्ग आधिकारिक तौर पर खुलेगा।

    कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

    • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
    • शिमला, 12.6, 22.2
    • सुंदरनगर, 10.7, 29.0
    • भुंतर, 9.6, 28.0
    • कल्पा, 4.4, 21.0
    • धर्मशाला, 13.4, 29.0
    • ऊना, 15.0, 33.4
    • नाहन, 16.3, 26.6
    • केलंग, 2.6, 17.5
    • सोलन, 9.7, 26.5

    पढ़ें चुनावी खबरें:

    Himachal Congress Ticket: विरोध के बीच आज आएगी कांग्रेस प्रत्‍याशियों की सूची, ये हैं संभावित 57 उम्‍मीदवार

    Himachal Election 2022: अधिसूचना के साथ आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 25 अक्टूबर तक चलेगी