Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: विरोध के बीच आज आएगी कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची, ये हैं संभावित 57 उम्‍मीदवार

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 01:45 PM (IST)

    Himachal Pradesh Congress Candidates List 2022 हिमाचल में चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस आज प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर देगी। विरोध के कारण कल देर शाम तक सूची जारी नहीं की जा सकी। अब पार्टी सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ प्रत्‍याशी घोषित करने की तैयारी में है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस आज प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर देगी।

    शिमला, जागरण टीम। Himachal Congress Ticket, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस आज प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर देगी। पार्टी में विरोध के कारण कल देर शाम तक सूची जारी नहीं की जा सकी। अब आज प्रत्‍याशियों की सूची जारी होने की संभावना है। अब पार्टी सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ प्रत्‍याशी घोषित कर देगी। रविवार सुबह कई प्रत्याशियों के नाम चर्चा में आए तो युवा कांग्रेस सहित कई विधानसभा में खुलकर विरोध के स्वर भी उठ गए। इसके बाद हाईकमान ने प्रत्याशियों की सूची को रोक दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा को देर शाम इसकी जानकारी देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सभी 68 प्रत्याशियों की सूची सोमवार को जारी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाराजगी के कारण होल्‍ड कर दी सूची

    इससे पहले शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रात 9:30 बजे खत्म हुई थी। उसके बाद 10 बजे बैठक दोबारा शुरू हुई जो रात 11:30 बजे तक चली। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 57 नाम तय कर दिए थे। रविवार सुबह दिल्ली में दोबारा बैठक हुई। जैसे ही तय नाम बाहर आने लगे तो एनएसयूआइ, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित कुछ पदाधिकारियों ने अपनी नाराजगी जताई। मामला हाईकमान तक पहुंचा। कुछ पदाधिकारियों ने तो इस्तीफे देने और चुनाव प्रचार में न जाने की बात कही, जिसके बाद हाईकमान ने पूरी सूची को ही एक दिन के लिए होल्ड कर दिया।

    डैमेज कंट्रोल के निर्देश

    हाईकमान ने सभी नेताओं को डैमेज कंट्रोल के निर्देश दिए हैं, ताकि सूची जारी होने से पहले  विवाद को शांत किया जा सके। रविवार रात तक नाराज पदाधिकारियों को मनाने का दौर चलता रहा। सोमवार को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। पार्टी के आला नेता शिमला में ही मौजूद रहेंगे।

    विवादित सीटों के लिए तीन सदस्‍यीय कमेटी

    कांग्रेस में करीब 11 सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही है। विवाद को दूर करने के लिए हाईकमान ने तीन सदसीय कमेटी गठित की है। कमेटी में स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य दीपा दास मुंशी के अलावा मुकुल वासनिक और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल को शामिल किया गया है। यह कमेटी सभी नाम पर दोबारा चर्चा कर अंतिम निर्णय लेगी।

    यह है संभावित प्रत्याशियों की सूची

    चंबा जिला

    • विधानसभा क्षेत्र, प्रत्याशी
    • भरमौर, ठाकुर सिंह भरमौरी
    • चंबा, नीरज नय्यर
    • डलहौजी, आशा कुमारी
    • भटियात, कुलदीप पठानिया

    कांगड़ा जिला

    • नूरपुर, अजय महाजन
    • फतेहपुर, भवानी सिंह पठानिया
    • ज्वाली, चंद्र कुमार
    • जसवां परागपुर, सुरेंद्र मनकोटिया
    • ज्वालामुखी, संजय रतन
    • जयसिंहपुर, यादवेंद्र गोमा
    • सुलह, जगजीवन पाल
    • नगरोटा बगवां, रघुवीर सिंह बाली
    • कांगड़ा, सुरेंद्र काकू
    • धर्मशाला, सुधीर शर्मा
    • पालमपुर, आशीष बुटेल

    लाहुल स्पीति जिला

    • लाहुल स्पीति, रवि ठाकुर

    कुल्लू जिला

    • मनाली, भुवनेश्वर गौड़
    • कुल्लू, सुंदर सिंह ठाकुर
    • बंजार, खीमीराम
    • आनी, परसराम--

    मंडी जिला

    • सुंदरनगर, सोहन लाल ठाकुर
    • सराज, चेतराम
    • द्रंग, कौल सिंह ठाकुर
    • जोगेंदरनगर, सुरेंद्र ठाकुर
    • मंडी, चंपा ठाकुर
    • बल्ह, प्रकाश चौधरी
    • सरकाघाट, पवन ठाकुर

    हमीरपुर जिला

    • भोरंज, सुरेश
    • सुजानपुर, राजेंद्र राणा
    • हमीरपुर, अनिता वर्मा
    • बड़सर, इंद्रदत लखनपाल
    • नादौन, सुखविंदर सिंह सुक्खू

    ऊना जिला

    • चिंतपूर्णी, कुलदीप कुमार
    • हरोली, मुकेश अग्निहोत्री
    • ऊना, सत्तपाल रायजादा

    बिलासपुर जिला

    • झंडूत्ता, विवेक कुमार
    • घुमारवीं, राजेश धर्माणी
    • बिलासपुर, बंबर ठाकुर
    • श्रीनयना देवी, रामलाल ठाकुर

    सोलन जिला

    • अर्की, संजय अवस्थी
    • नालागढ़, बावा हरदीप
    • दून, राम कुमार
    • सोलन, धनीराम शांडिल
    • कसौली, विनोद सुल्तानपुरी

    सिरमौर जिला

    • पच्छाद, दयाल प्यारी
    • नाहन, अजय सोलंकी
    • श्री रेणुकाजी, विनय कुमार
    • पांवटा साहिब, किरनेश जंग
    • शिलाई, हर्षवर्धन चौहान

    शिमला जिला

    • चौपाल, रजनीश किमटा
    • ठियोग, कुलदीप राठौर
    • कसुम्पटी, अनिरुद्ध सिंह
    • शिमला ग्रामीण, विक्रमादित्य सिंह
    • जुब्बल कोटखाई, रोहित ठाकुर
    • रामपुर, नंदलाल
    • रोहड़ू, मोहन लाल ब्राक्टा

    किन्नौर जिला

    • किन्नौर, जगत सिंह नेगी

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: अधिसूचना के साथ आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 25 अक्टूबर तक चलेगी

    Himachal Weather: हिमाचल में धूप खिलने के बावजूद न्‍यूनतम तापमान में गिरावट, केलंग में 2.6 डिग्री तापमान