Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: हिमाचल में फ‍िर बदला मौसम, लाहुल स्‍पीति में आज हिमपात की संभावना, यहां -6 डिग्री तापमान

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 07:45 AM (IST)

    Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में मौसम ने आज से फि‍र करवट बदल ली है। लाहुल स्‍पीति में हिमपात की संभावना है। इसके अलावा अन्‍य जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। कुछ क्षेत्र में बारिश भी हाे सकती है।

    Hero Image
    जनजातीय जिला लाहुल स्‍पीति में हिमपात हो सकता है।

    शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में एक बार फि‍र से बादल छा गए हैं। शनिवार सुबह की शुरुआत घने बादलों के साथ हुई। प्रदेश में आज कुछ जगह बारिश की संभावना है। इसके अलावा जनजातीय जिला लाहुल स्‍पीति में हिमपात हो सकता है। इससे शीतलहर और बढ़ सकती है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। कई जगह तापमान में माइनस में पहुंच गया है। लाहुल स्‍पीति के जिला मुख्‍यालय केलंग में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को लाहुल स्पीति और साथ लगते क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नदियों के जलस्‍तर का पता चलेगा

    मौसम विभाग ने सतलुज, ब्यास और रावी नदियों में कैचमेंट क्षेत्र में होने वाली वर्षा और नदियों के जल स्तर पर प्रभाव को लेकर शुक्रवार से बुलेटिन शुरू किया है। इससे भाखड़ा ब्यास प्रबंधन को नदियों के जल स्तर का पूर्वानुमान रहेगा। समय पर चेतावनी जारी हो सकेगी और प्रबंधन के लिए समय पर कदम उठाए जा सकेंगे। इसे पहली बार शुरू किया गया है।

    118 सड़कें अभी भी बंद

    प्रदेश में अब भी 118 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें 108 लाहुल स्पीति, जबकि कुल्लू में पांच, कांगड़ा में तीन और चंबा जिला में दो सड़कें बंद हैं।  शुक्रवार को धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है, लेकिन सुबह और शाम ठंड लगातार बढ़ रही है। विभाग ने चार दिन तक मौसम में कुछ ज्‍यादा बदलाव न होने का अनुमान जताया है। हालांकि शनिवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई है।

    कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

    • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
    • शिमला, 6.0, 17.0
    • सुंदरनगर, 4.0, 24.3
    • भुंतर, 3.1, 21.0
    • कल्पा, 1.6, 13.8
    • धर्मशाला, 8.2, 23.0
    • ऊना, 6.8, 26.4
    • नाहन, 6.8, 23.42
    • केलंग, -6.9, 5.9
    • सोलन, 5.3, 23.2

    यह भी पढ़ें: Shimla Ice Skating Rink: स्‍केटिंग के शौकीन कर लें तैयारी, शिमला में इस दिन से शुरू हो जाएगा रोमांच का खेल