Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lahaul Flood: पागल नाले में बाढ़ से मनाली लेह मार्ग पर आया मलबा, वाहनों की आवाजाही सात घंटे बंद रही

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jul 2022 12:32 PM (IST)

    Flood In Lahaul लाहुल के पागल नाले में बाढ़ आने से मनाली लेह मार्ग बाधित हो गया है। आधी रात को आई बाढ़ से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बाढ़ से बीआरओ को भारी नुकसान पहुंचा है। सड़क पर बनी पुलिया मलबे में दब गई है

    Hero Image
    लाहुल के पागल नाले में बाढ़ आने से मनाली लेह मार्ग बाधित हो गया है।

    मनाली, जागरण संवाददाता। Flood In Lahaul, लाहुल के पागल नाले में बाढ़ आने से मनाली लेह मार्ग बाधित हो गया है। आधी रात को आई बाढ़ से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बाढ़ से बीआरओ को भारी नुकसान पहुंचा है। सड़क पर बनी पुलिया मलबे में दब गई है, जबकि 100 मीटर सड़क को भी नुकसान पहुंचा। सड़क बन्द होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। बीआरओ सुबह से ही सड़क बहाली में जुट गया व करीब सात घंटे बाद सुबह 10 बजे के करीब मार्ग बहाल कर दिया। लाहुल निवासी दोरजे व सोनम ने बताया पागल नाले में आधी रात को बाढ़ आ गई, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाहुल स्पीति प्रशासन ने रात को सफर न करने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मौसम की परिस्थितियों को देखकर ही सफर करें। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वचाली ने बताया कि पागल नाले में आई बाढ़ से बीआरओ को नुकसान पहुंचा है। सड़क बहाल कर दी गई है। मनाली लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

    उधर, मनाली में ब्‍यास नदी में आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। यहां सोलंग गांव को जोड़ने वाला अस्‍थायी पुल बह गया है। वहीं, नदी में निर्माणाधीन एक रेस्‍तरां भी जलमगन हो गया। प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर रखी गई हैं। किसी भी तरह की आपात स्थिति‍ से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।

    यह भी पढ़ें: Manali Beas Flash Flood: ब्‍यास नदी में आई बाढ़, अस्‍थायी पुल बहा व रेस्‍तरां भी हुआ जलमग्‍न, वीडियो में देखिए हालात