Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: जवाली अस्पताल के पास भूस्खलन से दो लोग घायल, प्रशासन ने भवन खाली करवाया

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 11:26 AM (IST)

    Himachal Pradesh Landslide हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली में भारी बारिश के कारण सिविल अस्पताल के पास भूस्खलन हुआ। अस्पताल की पुरानी इमारत को नुकसान पहुंचा है जिसे खाली करवा लिया गया है। भूस्खलन से अस्थायी मकानों में रह रहे मजदूर प्रभावित हुए हैं और दो लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    Hero Image
    जवाली अस्पताल के पास भूस्ख्लन से गिरा अस्थायी भवन, जिसमें दो लोग घायल हो गए। जागरण

    दीपक, जवाली, (कांगड़ा)। Himachal Pradesh Landslide, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लगातार नुकसान हो रहा है। जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल जवाली के पास भारी भूस्खलन हुआ। अस्पताल की पुरानी इमारत के पीछे हुए भूस्खलन से भवन को भी नुकसान हुआ है। अस्पताल भवन को खाली करवाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूस्खलन की चपेट में पास ही बने अस्थायी मकानों में रह रहे मज़दूर प्रभावित हुए हैं। इस हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

    सूत्रों की मानें तो डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनकी चोटें सामान्य से मध्यम दर्जे की हैं।

    प्रशासन ने जायजा लेने के बाद खाली करवाया भवन

    भूस्खलन के कारण अस्पताल की पुरानी इमारत भी खतरे की जद में आ गई है। स्थानीय प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित क्षेत्र को अस्थायी रूप से खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: भारी बारिश के कारण धंस गई पहाड़ी, पेड़ जड़ों समेत उखड़कर NH पर आ गिरे, बाल-बाल बचे वाहन

    प्रभावितों को राहत दी जा रही

    ग्रामीणों और अस्पताल स्टाफ ने प्रशासन से शीघ्र उचित कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। वहीं, प्रभावित मजदूर परिवारों को अस्थायी राहत प्रदान करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: शिमला में भूस्खलन की चपेट में आया प्राइमरी स्कूल, रात को हुआ हादसा, 30 बच्चे पढ़ते हैं विद्यालय में