HPPSC New Chairman: आइजी इंटेलीजेंस रामेश्वर ठाकुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त, सरकार ने जारी की अधिसूचना
HPPSC News Chairman IPS Rameshwar Thakur हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए आइजी इंटेलीजेंस रामेश्वर सिंह ठाकुर को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

शिमला, जागरण टीम। HPPSC Chairman IPS Rameshwar Thakur, हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए आइजी इंटेलीजेंस रामेश्वर सिंह ठाकुर को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा तीन सदस्यों में एक सदस्य ओपी शर्मा की जगह डॉक्टर नयन सिंह को लिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में प्रो. ओपी शर्मा को बाहर करके प्रो. नयन सिंह को जगह दी गई है।
इसके अलावा सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी राकेश शर्मा को लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत्त कर्नल राजेश कुमार शर्मा को भी सदस्य नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति छह साल अथवा 62 साल की उम्र तक के लिए की गई है।
1964 में जन्में रामेश्वर सिंह ठाकुर लोक सेवा आयोग में 2026 तक अध्यक्ष पद पर रहेंगे। रामेश्वर सिंह ठाकुर अभी 58 वर्ष के हैं और आयोग में 62 वर्ष की आयु तक उनका कार्यकाल रहेगा। रामेश्वर सिंह ठाकुर के दो पुत्र हैं, एक पुत्र एयर फोर्स में फाइटर जेट विमान के पायलट हैं।
रामेश्वर सिंह ठाकुर राष्ट्रपति पदक से अलंकृत हैं। वह आइजी इंटेलीजेंस के पद पर थे। पुलिस सेवा में आने से पहले वह थल सेना में कैप्टन के पद पर थे। रामेश्वर सिंह ठाकुर नौ साल तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी रहे हैं।
इससे पहले लोक सेवा आयोग की सदस्य डाक्टर रचना गुप्ता को ही अध्यक्ष बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। लेकिन उन्होंने इस पद को अपनाने से मना कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।