Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: दिल्‍ली में भाजपा काेर कमेटी बैठक में ये नेता शामिल, तो आज ही तय हो जाएंगे प्रत्‍याशी

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 02:16 PM (IST)

    Himachal Pradesh BJP Ticket हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी को अब दिल्ली में जंग शुरू हो गई है। दिल्‍ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक के बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक भी प्रस्तावित है।

    Hero Image
    दिल्‍ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है।

    शिमला, जागरण टीम। Himachal Pradesh BJP Ticket, हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी को अब दिल्ली में जंग शुरू हो गई है। दिल्‍ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। भाजपा के टिकटों को फाइनल करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा सहित पार्टी के तीनों महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्‍वाल और राकेश जम्‍वाल बैठक में शामिल हैं। भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक के बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक भी प्रस्तावित है। इसमें भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर अगले जल्‍द प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। यदि आज शाम को ही संसदीय बोर्ड की बैठक हो जाती है तो प्रत्‍याशियों की पहली सूची आज ही जारी हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन चरणों में जारी होगी प्रत्‍याशियों की सूची

    सूत्र बताते हैं कि भाजपा अगले 5 दिनों में 3 चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी l इसके लिए बैठकों का दौर दिल्ली में चलता रहेगा। भाजपा के टिकट चयन में इस बार सबसे बड़ा बदलाव पदाधिकारियों की राय ला सकती है l रविवार को भाजपा ने हर मंडल में पदाधिकारियों से वोटिंग करवा कर हर हलके की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें 3 से 5 नामों का पैनल तैयार किया गया है। इसके लिए गुप्त मतदान करवाया गया है और इसकी सूची तैयार करके हाईकमान को भेजी है।

    जयराम ठाकुर व धूमल सहित ये नेता बैठक में शामिल

    दिल्ली बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रेम कुमार धूमल के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, चुनाव सह प्रभारी प्रभारी देविंदर सिंह राणा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डाक्‍टर राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती और महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूद दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्यालय में चल रही बैठक में मौजूद हैं।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: पिछले 50 साल में कभी विपक्ष में नहीं रहा हिमाचल के इस हलके का विधायक, देखिए आंकड़े

    Himachal Assembly Election: सर्वाधिक वोट लेकर भी सत्‍ता से दूर रही थी कांग्रेस, 1998 का रोचक राजनीतिक किस्‍सा

    comedy show banner
    comedy show banner