Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: देहरा में डा. राजेश शर्मा के मुकाबले रमेश धवाला के मतदान केंद्र में हुई ज्यादा वोटिंग

    By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 08:30 AM (IST)

    Himachal Pradesh Assembly Election 2022 कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा में 70.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2017 के चुनाव में यहां 70.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। 100 मतदान केंद्र बनाए गए थे। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला के रैंटा स्थित मतदान केंद्र में सबसे अधिक वोट डल हैं।

    Hero Image
    Himachal Election 2022: देहरा में डा. राजेश शर्मा के मुकाबले रमेश धवाला के मतदान केंद्र में हुआ अधिक मतदान।

    देहरा, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा में 70.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2017 के चुनाव में यहां 70.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभा क्षेत्र में 100 मतदान केंद्र बनाए गए थे। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला के रैंटा स्थित मतदान केंद्र में सबसे अधिक 88.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस मतदान केंद्र में 655 मतदाताओं में से 577 ने वोट डाले हैं। इनमें 300 महिलाएं व 277 पुरुष शामिल हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला लुटरेट में बनाए गए मतदान केंद्र में सबसे कम 58.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 477 में से 345 मतदाताओं ने मतदान किया है। कांग्रेस प्रत्याशी डा. राजेश शर्मा ने गृह पंचायत कल्लर के भाटी-2 मतदान केंद्र में मतदान किया। यहां 76.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। 633 मतदाताओं में से 461 ने वोट डाले हैं। इनमें 215 पुरुष व 246 महिलाएं शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धवाला ने 10 साल बाद स्वयं को डाला वोट

    रमेश धवाला ने 10 साल बाद स्वयं को वोट डाला है। उनका घर देहरा विधानसभा क्षेत्र में है और वह चुनाव ज्वालामुखी से लड़ते रहे हैं। उनकी पंचायत धवाला पहले ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में थी। 2012 में चुनाव से पहले हुए पुनर्सीमांकन में धवाला पंचायत देहरा में आने के बाद भी उन्होंने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ा था। इस बार पार्टी ने उन्हें देहरा से चुनाव मैदान में उतारा है।

    पनसाल मतदान केंद्र में 70.23 प्रतिशत मतदान

    विधायक एवं निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह ने गृह पंचायत खैरियां के पनसाल मतदान केंद्र में वोट डाला है। यहां 70.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। 748 मतदाताओं में से 519 ने वोट डाले हैं। इनमें 250 पुरुष व 269 महिलाएं शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें : Himachal Election Result:मतगणना से पहले कांग्रेस में सीएम पद के लिए लाबिंग शुरू

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022:महेंद्र सिंह बेटे रजत के साथ ओक ओवर पहुंचे और जयराम से की लंबी मंत्रणा