Himachal Election 2022:महेंद्र सिंह बेटे रजत के साथ ओक ओवर पहुंचे और जयराम से की लंबी मंत्रणा
महेंद्र सिंह ठाकुर बेटे रजत ठाकुर के साथ ओक ओवर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ लंबी चर्चा की। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा ...और पढ़ें

शिमला,राज्य ब्यूरो। मंडी जिला के ताकतवर नेता रहे महेंद्र सिंह ठाकुर बेटे रजत ठाकुर के साथ ओक ओवर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ लंबी चर्चा की। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में मंडी जिला के दस विधानसभा क्षेत्रों में किस प्रकार की स्थिति सामने आ सकती है। धर्मपुर सीट सहित सरकाघाट और कई दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के आधार पर आकंलन लगाया गया। भाजपा आश्वस्त है कि मंडी जिला में भाजपा का पलड़ा पिछले विधानसभा चुनाव की तरह भारी रहेगा।
भाजपा के प्रदर्शन पर भी बात हुई
करीब पौने घंटे तक की चली मुलाकात में मंडी जिला के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के प्रदर्शन पर भी बात हुई। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक बलदेव तोमर भी शामिल थे। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो जाने के बाद सामने आ रही राजनीतिक स्थिति पर दोनों में चर्चा हुई। ओक ओवर में मिलने वालों में कई अधिकारी भी शामिल थे। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुजरात के दो दिवसीय दौरे से आज सुबह हवाई जहाज से अहमदाबाद से चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ से हेली टैक्सी से जुब्बड़हट्टी में उतरे और कार से ओक ओवर पहुंचे। जयराम ठाकुर ने गुजरात चुनाव में एक दिन में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।