विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: आप ने जारी की 20 स्‍टार प्रचारकों की सूची, केजरीवाल व भगवंत मान सहित ये नेता शामिल

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sun, 23 Oct 2022 10:04 AM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2022 10:08 AM (IST)

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की ...और पढ़ें

दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व मनीष सिसोदिया।
दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व मनीष सिसोदिया।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्डा, सत्येंद्र जैन, सरदार हरजोत सिंह बैंस, दुर्गेश पाठक, अजय दत्त, सुरजीत सिंह ठाकुर, सरदार हरपाल सिंह चीमा, सरदार गुरमीत सिंह, अमन अरोड़ा, लाल चंद, ब्रह्म शंकर शर्मा, आइडी भंडारी, रामा गुलेरिया, नरेंद्र पठानिया, कैप्टन प्रशांत शामिल हैं। यह स्टार प्रचारक अपने उम्मीदवारों के लिए हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।

आप का प्रचार प्रसार तेज

आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार प्रदेश में उतार दिए हैं। उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है। ऐसे में इन उम्मीदवारों को सहयोग व उनके प्रचार प्रसार को गति देने के लिए स्टार प्रचारक आ रहे हैं। प्रथम सूची में आम आदमी पार्टी ने अभी तक सिर्फ और सिर्फ 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी अपनी दूसरी सूची भी जारी कर सकती है।

स्‍टार प्रचारक आएंगे हिमाचल : अरविंद

आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया आम आदमी पार्टी ने अपने प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारक हिमाचल आएंगे और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। हिमाचल की जनता के लिए पहले ही आम आदमी पार्टी गारंटी देने की बात कर चुकी है। जो बात आम आदमी पार्टी ने की है उन बातों पर खरा भी उतरेगी। इसलिए जनता से अपील है कि आम आदमी पार्टी को समर्थन दें।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: महंगी गाड़‍ियों का शौक रखते हैं यह BJP प्रत्‍याशी, पत्‍नी के पास डेढ़ kg सोना

Himachal Election 2022: हिमाचल के सबसे बड़े जिले में भाजपा-कांग्रेस में उठे असंतोष के स्वर, 6 सीटों पर विद्रोह

Himachal Election 2022: टिकटों में फेरबदल के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए उतरे जयराम ठाकुर, इन नेताओं को मनाया