विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: टिकटों में फेरबदल के बाद डैमेज कंट्रोल को फील्‍ड में उतरे जयराम ठाकुर, नड्डा पहुंचेंगे

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sat, 22 Oct 2022 08:09 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 22 Oct 2022 08:16 AM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों में फेरबदल के बाद नेताओं की डैमेज कंट्रोल ...और पढ़ें

भाजपा ने डैमेज कंट्रोल का जिम्मा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपा है।
भाजपा ने डैमेज कंट्रोल का जिम्मा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपा है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई असंतुष्ट नेताओं ने भी नामांकन किए हैं। इससे भाजपा और कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ गई है। भाजपा ने डैमेज कंट्रोल का जिम्मा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपा है। जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की उपस्थिति में वीरवार रात दो बजे तक  शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय दीप कमल से नाराज नेताओं के साथ फोन पर बात की। इनमें धर्मशाला से विशाल नैहरिया, करसोग से हीरालाल के अलावा कुछ अन्य नेताओं को मनाने में सफलता मिली है। इन्होंने आश्वासन दिया है कि वे चुनावी समर में नहीं उतरेंगे।

जयराम ठाकुर ने भाजपा में शामिल हुए पिछले चुनाव में निर्दलीय जीते होशियार सिंह से भी बात की। नालागढ़ से पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने चुनाव लड़ने की बात कही है। मुख्यमंत्री से बात होने के बावजूद वह अपने फैसले पर कायम हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: भाजपा ने मंत्री का चुनाव क्षेत्र बदल कर चाय वाले को दिया टिकट, जानिए कौन है यह शख्स

जेपी नड्डा भी आज बिलासपुर पहुंचेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को बिलासपुर आएंगे। वह बिलासपुर के लुहणू मैदान में हेलीकाप्टर से आएंगे और विजयपुर स्थित घर जाएंगे। शनिवार को उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रवक्ता स्वदेश ठाकुर ने बताया कि 23 अक्टूबर को नड्डा जिला बिलासपुर के सभी मंडलों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे। प्रदेश में कई नेताओं में टिकट आवंटन पर भाजपा के खिलाफ रोष है। विरोध के स्वरों से भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अपनी कर्मभूमि रही सदर बिलासपुर और गृह सीट झंडूता भी अछूती नहीं है। वह जिले के रूठों नेताओं को मनाने की कोशिश करेंगे। झंडूता सीट से राजकुमार कौंडल व सदर सीट से सुभाष शर्मा ने निर्दलीय नामांकन किया है।