विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramswaroop Sharma Passed Away: बीमारी के कारण भी डिप्रेशन में थे सांसद, खुद को बताते थे मोदी का सुदामा

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Wed, 17 Mar 2021 09:20 AM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 03:27 PM (IST)

MP Ramswaroop Sharma Passed Away हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद 62 वर्षीय रामस्‍वरूप शर्मा ने दिल्ली स्थित ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्‍वरूप शर्मा का फाइल फोटो।
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्‍वरूप शर्मा का फाइल फोटो।

मंडी, जेएनएन। MP Ramswaroop Sharma Passed Away, हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद 62 वर्षीय रामस्‍वरूप शर्मा ने दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास में गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है उनका दरवाज़ा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर शव बाहर निकाला। वह कुछ समय से अस्‍वस्‍थ थे। लेकिन अब उनके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार बताया जा रहा था। लेकिन इस बीच उनके खुदकुशी करने की खबर आई है। बताया जा रहा है रामस्वरूप शर्मा अपनी बीमारी की वजह से डिप्रेशन में थे। वह हृदय रोगी थे व तीन साल पहले स्‍टेंट डाले गए थे। लेकिन उसके बाद वह पूरी तरह स्‍वस्‍थ नहीं हो पाए और लगातार कमजोर हो रहे थे। मंडी के शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर 12 मार्च को जब लोगों ने उनकी हालत देख हर कोई स्‍तब्‍ध था। उसी दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या में भी उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर नेताओं में चर्चा बनी हुई थी।

सांसद की पत्नी चंपा शर्मा तीर्थ यात्रा पर गई थीं। उनको सांसद के निधन की जानकारी जयपुर में मिली। चंपा शर्मा वहां से सीधे दिल्ली के लिए निकलीं। सांसद अपने तीनों भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। बड़े भाई का नाम त्रिलोक शर्मा है तथा रामस्‍वरूप से छोटे सुरेंद्र शर्मा का 2006 में निधन हो गया है। सांसद रामस्वरूप शर्मा के घर पर केवल बड़ी बहू ही मौजूद है। बड़ा बेटा दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।

खुद को बताते थे मोदी का सुदामा

रामस्वरूप शर्मा खुद को मोदी का सुदामा बताते थे, उन्‍होंने मंडी का नाम छोटी काशी के रूप में उभारा। रामस्‍वरूप शर्मा ने 1985 तक एनएचपीसी में नौकरी की थी व कबड्डी के खिलाड़ी भी रहे। चंबा में इसी दौरान आरएसएस से जुड़ गए व प्रचारक बन गए। उसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्‍हें भाजपा का टिकट मिला।

यह भी पढ़ें: Ramswaroop Sharma Passed Away: जयराम ठाकुर बोले, यह जाने का समय नहीं था भाई रामस्‍वरूप

वीरभद्र सिंह की पत्‍नी को हराकर पहुंचे थे संसद

रामस्‍वरूप शर्मा इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। 2014 में नरेंद्र मोदी की लहर के बीच उन्‍होंने कांग्रेस कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह को हराया था। सामान्‍य परिवार से संबंध रखने वाले रामस्‍वरूप शर्मा मूलत मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के रहने वाले थे। संगठन के कार्यों में भी वह सक्रिय रहते थे। जिला मंडी के भाजपा अध्‍यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि सांसद के निधन की सूचना मिली है। पार्टी पदाधिकारी व कुछ उनके करीबी लोग दिल्‍ली के लिए रवाना हुए।

मंडी शिवरात्रि महोत्‍सव की सांस्‍कृतिक संध्‍या रद

सांसद के गृह जिला में चल रहे मंडी शिवरात्रि महोत्‍सव की सांस्‍कृतिक संध्‍या व कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं। सात दिवसीय शिवरात्रि महोत्‍सव के शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद जयराम ठाकुर के साथ मौजूद थे। लेकिन अब अचानक उनके निधन की खबर से जिलावासी भी शोक में हैं।

यह भी पढ़ें: फंदे से लटका मिला हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद का शव, दिल्ली पुलिस जुटी जांच में

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का निधन, फंदे से लटका मिला शव, पार्टी ने रद की संसदीय दल की बैठक