Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP MP Ramswaroop Sharma passes away: 11 मार्च को यूपी के सांसद से हुई थी राम स्वरूप शर्मा की मुलाकात

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Wed, 17 Mar 2021 01:06 PM (IST)

    BJP MP from Mandi Ram Swaroop Sharma died 2019 के आम चुनाव में राम स्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले 2014 में भी वे मंडी से ही लोकसभा चुनाव जीते थे।

    Hero Image
    दिवंगत राम स्वरूप शर्मा की फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के लिए बुधवार को दो बुरी खबर आई। जहां पूर्व मंत्री और भाजपा नेता दिलीप गांधी का दिल्ली में निधन हो गया, वहीं हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में दिल्ली में ही मौत हो गई है। राम स्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद थे और प्रदेश के दिग्गज नेता थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह तकरीबन 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है | मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला |

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल के मंडी से सांसद राम स्वरूप शर्मा दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास गोमती अपार्टमेंट में मृत पाए गए। फिलहाल उनके आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा हैकि हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा ने दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस जब उनके आवास पर पहुंची तो दरवाज़ा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर शव निकाला। फिलहाल उनके परिजनों-रिश्तेदारों के आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, यह भी जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें कुछ दिन पूर्व ही कोरोना वायरस संक्रमण का टीका लगा था।

    रामस्वरूप शर्मा के पड़ोस में रहने वाले यूपी के अकबरपुर से लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह चौहान भोले ने बताया कि उनकी 11 मार्च को अंतिम बार रामस्वरूप शर्मा से मुलाकात हुई थी। उन्हें कभी तनाव में नहीं देखा। अच्छे इंसान थे।

    गौरतलब है कि 2019 के आम चुनाव में राम स्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले 2014 में भी वे मंडी से ही लोकसभा चुनाव जीते थे। वह भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल थे। उनके निधन से हिमाचल प्रदेश से लेकर दिल्ली तक शोक की लहर है।

    10 जून 1958 जन्में  राम स्वरुप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर के राजनेता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से संबंधित हैं और मंडी जिला बीजेपी और बाद में हिमचाल प्रदेश राज्य भाजपा के आयोजन सचिव थे।

    Kisan Andolan: मुजफ्फरनगर की बजाय यूपी गेट पर होगी महापंचायत, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को डरा रहा राकेश टिकैत का बयान