विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर, नड्डा व प्रियंका सहित इन्‍होंने झोंकी ताकत

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2022 06:48 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 09:42 AM (IST)

Himachal Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की आखिरी घड़ी आ गई है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ पार्टी दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। भाजपा व कांग्रेस के स्थानीय व केंद्रीय नेतृत्व ने प्रचार में खूब पसीना बहाया है। हर जगह जीत का दावा भी किया है। प्रदेश से इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित हिमाचल भाजपा के दो पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। भाजपा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार में इन्होंने खूब पसीना बहाया है। जेपी नड्डा ने 20 रैलियां की हैं। अनुराग ठाकुर ने भी 20 रैलियां प्रत्याशियों के पक्ष में की हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: 2017 में हुआ था सबसे अधिक 75.57 प्रतिशत मतदान, इस सीट पर हुई थी 89.01 पोलिंग

प्रतिभा ने की हैं 35 जनसभाएं

कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल के साथ वीरभद्र सिंह परिवार की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव से जुड़ी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सबसे ज्यादा 35 जनसभाएं की हैं। उनके बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने 30 चुनावी सभाएं कीं।

चुनाव परिणाम निर्धारित करेगा प्रियंका का प्रभाव

प्रियंका ने हिमाचल में पहली बार चुनाव प्रचार का दायित्व संभाला। चुनाव परिणाम पार्टी में उनके प्रभाव को निर्धारित करेगा। प्रियंका के पहली बार प्रचार से हिमाचल कांग्रेस को कितनी ऊर्जा मिली है, इसका पता आठ दिसंबर को ही चलेगा।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022 Photos: कड़ाके की ठंड में भी मतदाताओं में उत्‍साह, जयराम ठाकुर ने किया मतदान

Himachal Election 2022 Voting LIVE: हिमाचल प्रदेश में वोटिंग शुरू, पीएम की अपील- देवभूमि के मतदाता बनाएं नया रिकॉर्ड

कांग्रेस के लिए साबित होगी बूस्‍टर डोज

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस को अगर हिमाचल में जीत मिलती है तो इसे बूस्टर डोज मानते हुए पूरे देश में इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, भाजपा ने रिवाज बदलने का दावा किया है। इसके लिए पूरी ताकत भी झोंकी है।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: हिमाचल में बदलेगा रिवाज या कायम रहेगी 37 साल पुरानी परंपरा, कांगड़ा और मंडी पर निगाह

Himachal Election 2022: कुल्‍लू में यहां 10 किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र तक पहुंची पोलिंग टीम, 456 वोटर