Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election: भाजपा ने फोन पर टिकट आवंटन को लेकर घेरी कांग्रेस, पांच नेताओं की गुटबाजी पार्टी पर हावी

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 08:23 AM (IST)

    Himachal Congress Tickets हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कांग्रेस में अंतर्कलह और नेतृत्व की कमी के चलते आज उनके नेता फोन पर ही टिकट आवंटन कर रहे हैं। कांग्रेस को भरोसा नहीं हैं कि जनता के सामने टिकट की घोषणा करे

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कांग्रेस में अंतर्कलह है।

    शिमला,  जागरण संवाददाता। Himachal Congress Tickets, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कांग्रेस में अंतर्कलह और नेतृत्व की कमी के चलते आज उनके नेता फोन पर ही टिकट आवंटन कर रहे हैं। कांग्रेस को भरोसा नहीं हैं कि जनता के सामने टिकट की घोषणा करे, क्योंकि उसके प्रत्याशी जीतने लायक ही नहीं हैं। सुरेश कश्यप ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान को हास्यास्पद बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 40 टिकट तय हो गए हैं और प्रत्याशियों को फोन पर सूचना दी जा चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां जारी बयान में कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के पास केंद्र से लेकर प्रदेश में नेतृत्व नहीं है। कांग्रेस में होलीलाज बनाम सुक्खू, मुकेश बनाम कौल सिंह और रामलाल ठाकुर की गुटबाजी की वजह से ही फोन पर टिकट फाइनल हो रहे हैं। हालत यह है कि प्रदेश को गारंटी दे रही कांग्रेस अपने नेताओं को टिकट की गारंटी नहीं दे पा रही। कांग्रेस लोगों के सामने यह बता नहीं पा रही है कि किस-किस को टिकट दिया है। कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में कोई भी आए, जीत तो भाजपा प्रत्याशियों की ही होगी।

    कश्यप ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सिर्फ रामपुर और शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट बचाने में लगी हुई हैं। वह तो यहां तक कह रही हैं कि रामपुर में कांग्रेस जीतनी चाहिए, भले पूरे प्रदेश में हार जाए। यह दिखाता है कि प्रतिभा सिंह जानती हैं कि इस बार कांग्रेस बुरी तरह हारने वाली है, इसलिए उनका ध्यान सिर्फ अपनी साख बचाने पर है।

    यह भी पढ़ें: JP Nadda के पंच परमेश्वर सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष 10 को मंडी में भरेंगे जोश

    यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति ने किया रिव्यू, नए निर्देश भी जारी

    comedy show banner
    comedy show banner