Move to Jagran APP

हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे द‍िन एचआरटीसी की तीन सौ के करीब बसें ही दौड़ेंगी, सवारियां न होने पर फैसला

Himachal Corona Curfew Guidelines हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन तीन सौ के करीब ही बसें चलाई जाएंगी। पहले दिन शुक्रवार को प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सेवाएं जारी रहीं। पहले दिन प्रदेश में परिवहन निगम की कुल 615 बसें सड़क पर दौड़ीं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 08:02 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 08:02 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन तीन सौ के करीब ही बसें चलाई जाएंगी।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Corona Curfew Guidelines, हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन तीन सौ के करीब ही बसें चलाई जाएंगी। पहले दिन शुक्रवार को प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सेवाएं जारी रहीं। पहले दिन प्रदेश में परिवहन निगम की कुल 615 बसें सड़क पर दौड़ीं। वीरवार तक करीब 2100 बसें चल रही थी। हालांकि इनमें सवारियों की संख्या काफी कम रही। अब बसों का संचालन शनिवार और रविवार को काफी कम हो जाएगा। बसों की संख्या लगभग आधी रह जाएगी। कर्फ्यू के पहले दिन इतनी बसें इसलिए चलीं क्योंकि काफी लोग गांव जाने के लिए रुके हुए थे। एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि अब बसें पहले की तुलना में कम चलेंगी, क्योंकि सवारियां ही नहीं हैं।

loksabha election banner

बंद हो सकती है एचआरटीसी की टैक्सी कैब

शिमला में एचआरटीसी की टैक्सी कैब सेवा बंद हो सकती है। इसकी वजह यह है कि इनमें दस फीसद भी सवारियां नहीं मिल रही हैं, जबकि इनके रूट सबसे ज्यादा लाभ के हैं। पहली बार इनमें कोरोना संकट के कारण सवारियां नहीं बैठ पा रही हैं।

लोगों ने किया नियमों का पालन

एसपी कानून व्यवस्था भगत ठाकुर के अनुसार कफ्र्यू के दौरान लोग घरों से बाहर कम निकले। अधिकांश लोगों ने कोविड से जुड़े नियमों और निर्देशों का पालन किया। अब लोग कानून से ही नहीं महामारी से भी डरने लगे हैं। यही डर उन्हें इस रोग से बचाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अमिताभ और ट्रंप के नाम का पास जारी होने के बाद बदला सॉफ्टवेयर, अब आसान नहीं एंट्री

यह भी पढ़ें: Himachal Covid Cases Update: प्रदेश में एक्टिव केस 30 हजार के करीब पहुंचे, कांगड़ा में टूट रहे रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: आज छह जिलों में बारिश व आंधी का अलर्ट, तापमान में 10 ड‍िग्री तक गिरावट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.