Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal By Elections Result 2021 Reaction: कांग्रेस नेताओं की इंटरनेट मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया, पढ़ें खबर

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 02 Nov 2021 02:44 PM (IST)

    Himachal By Elections Result 2021 Reaction हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेताओं ने इंटरनेट मीडिया पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहाेत्री ने फेसबुक पर लिखा मिशन उपचुनाव हुआ साकार अब मिशन 2022 फतह के लिए हिमाचल तैयार

    Hero Image
    मंडी संसदीय सीट पर जीत के बाद जश्‍न मनाने के लिए एकत्र होते कांग्रेस कार्यकर्ता।

    शिमला, जेएनएन। Himachal By Elections Result 2021 Reaction: हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेताओं ने इंटरनेट मीडिया पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहाेत्री ने फेसबुक पर लिखा मिशन उपचुनाव हुआ साकार अब मिशन 2022 फतह के लिए हिमाचल तैयार, जय कांग्रेस और विजय कांग्रेस। इसके अलावा उन्‍होंने एक और पोस्‍ट डाली, जिसमें लिखा चारों खाने चित। मुकेश अगिनहोत्री ने इस जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह की फोटो शेयर करते हुए लिखा 'धन्‍यवाद मंडी'। उन्‍होंने मंडी संसदीय सीट से जीत हासिल होने पर मंडी की जनता का धन्‍यवाद किया।

    इंटरनेट मीडिया पर एक्टिव रहने वाले पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने तीखी टिप्‍पणी की। भारती ने लिखा 'अगर ईमानदारी से चुनाव होगा तो जो हाल भाजपा का आज उपचुनाव में हुआ है, भाजपा का आने वाले चुनावों में इससे भी बुरा हाल होगा। लेकिन लानत है उन लोगों पर जो इतनी महंगाई, बेरोजगारी, सड़कों और सरहद पर शहीद होते जवानों को देखने के बावजूद भाजपा को वोट दे रहे हैं... बहरहाल उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई'।

    यह भी पढ़ें: मंडी संसदीय सीट से जीत के बाद वीरभद्र सिंह को याद कर भावुक हुईं प्रतिभा, विक्रमादित्‍य ने कसा यह तंज

    यह भी पढ़ें: LIVE Himachal By Election Result 2021: मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह विजयी, 8766 मतों से पाई जीत