Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2022: दीपावली का त्‍योहार इन छह राशि के जातकों के लिए ला रहा शुभ संयोग, इनके लिए रहेंगे उतार-चढ़ाव

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 12:26 PM (IST)

    Diwali 2022 Festival शुभ संयोग से युक्त इस बार की दीपावली अगली दीपावली तक सब शुभ लेकर आ रही है। छह राशि के जातकों के लिए शुभ संयोग बन रहा है। सोमवार 24 अक्‍टूबर को दिवाली का त्‍योहार मनाया जा रहा है।

    Hero Image
    दीपावली पर छह राशि के जातकों के लिए शुभ संयोग बन रहा है।

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Diwali 2022 Festival, शुभ संयोग से युक्त इस बार की दीपावली अगली दीपावली तक सब शुभ लेकर आ रही है। छह राशि के जातकों के लिए शुभ संयोग बन रहा है। सोमवार 24 अक्‍टूबर को दिवाली का त्‍योहार मनाया जा रहा है। मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए दीपावली शुभ मानी जा रही है। पंडित विपिन शर्मा ने कहा कि विभिन्न राशियों के जातकों के लिए दीपावली का अलग अलग संयोग बन रहा है। सभी अपने घरों में हंसी खुशी के साथ दीपावली मनाएं। विधिवत लक्ष्मी का पूजन करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन राशियों व राशियों के जातकों पर यह पड़ेगा प्रभाव

    • मेष राशि वालों की समस्याएं हल होंगी। धन संपत्ति के मामले बहुत अच्छे रहेंगे। नियमित रूप से पूजा अर्चना करें।
    • वृष राशि के लोग कोई न कोई संपत्ति अवश्य खरीदेंगे। जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें। शेयर बाजार, लाटरी और सट्टे आदि से दूर रहें। पूरे वर्ष शिव की उपासना से लाभ होगा।
    • मिथुन राशि के जातकों को संपत्ति संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आकस्मिक और पैतृक दान मिलने के योग बन रहे हैं। शनिवार को निर्धनों को दान करते रहें।

    कर्क और सिंह राशि के लिए रहेगा उतार-चढ़ाव

    • कर्क राशि के जातकों को धन और करियर की स्थिति में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा। परिवार के सहयोग से वर्ष के अंत तक स्थितियां ठीक होंगी, शनि मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि वाले आर्थिक पक्ष और कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में इस वर्ष खर्च बढ़े रहेंगे। भगवान शिव की उपासने करें।

    कन्‍या व तुला राशि वालों के लिए लाभ की स्थिति

    • कन्या इस वर्ष स्थान परिवर्तन के साथ ही लाभ की स्थितियां बनने लगेंगी। धन की स्थिति में सुधार होगा, संपत्ति का लाभ होगा। कर्ज लेने से बचाव करें। शिव की उपासना मंगलकारी होगी।
    • तुला राशि के जातकों के करियर में बदलाव के साथ बड़ी सफलता भी मिलेगी। धन मिलेगा लेकिन मैनेजमेंट पर ध्यान रखना होगा। सूर्य देव की उपासना विशेष लाभकारी होगी।

    धनु राशि वालों के लिए बेहतर, वृश्चिक के लिए उतार-चढ़ाव

    • वृश्चिक राशि के जातक करयिर और धन के मामले में उतार चढ़ाव रहेगा। संपत्ति क्रय, निर्माण की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। दान करते रहें।
    • धनु राशि के जातक रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ या डूबा हुआ धन मिलने की संभावना बनती है। पूजा उपासना पर ध्यान दें।

    धन का निरंतर आगमन रहेगा, स्‍वास्‍थ्‍य व संतान पर खर्च बढ़ेगा

    • मकर राशि के जातक धन के निरंतर आगमन से कर्ज आदि समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य और संतान पर काफी धन खर्च के योग बन रहे हैं। डूबे हुए और रुके हुए पैसे निकालने का प्रयास करें। शनि देव की उपासना से लाभ होगा।

    शनि मंत्र का जप करना होगा लाभकारी

    • कुंभ राशि वालों के लिए कर्ज और स्वास्थ्य के मामलों में काफी धन खर्च होगा। आर्थिक मैनेजमेंट करके स्थितियों को ठीक रखेंगे। पारिवारिक संपत्ति के विवादों से बचने की जरूरत है। शनि मंत्र जप करना लाभकारी होगा।
    • मीन राशि के जातक कर्ज और धन की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यवसाय में निवेश में सावधानी रखनी होगी। शनि मंत्र के निरंतर जप करने से आपको लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें:

    Diwali 2022: दीपावली के लिए सज गए बाजार, मिट्टी के दीये की खूब डिमांड, वातावरण भी होता है शुद्ध

    Dhanteras 2022: धनतेरस पर आखिर क्‍यों शुभ मानी जाती है खरीदारी, यह रहेगा शुभ मुहूर्त, इस मंत्र का करें जाप

    comedy show banner
    comedy show banner