विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloud Burst Kullu: कुल्‍लू के आनी क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान, बाढ़ में बह गई गाड़‍ियां और खेत

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Sat, 24 Jul 2021 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 11:19 AM (IST)

Cloud Burst Kullu जिला कुल्‍लू में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। आनी विकास खंड की बुछैर पंचायत के ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

आनी, संवाद सहयोगी। Cloud Burst Kullu, हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। आनी विकास खंड की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला गांवों में शनिवार सुबह बादल फटा। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है, दो वाहन भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। इसके अलावा खादवी, सरट और तराला गांव में भारी नुकसान हुआ है, जबकि संवासर के पास गुगरा-जाओं-तराला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। बुछैर पंचायत के उपप्रधान भूप सिंह ने बताया गांव में बादल फटने से बाद लोगों के सेब के बागीचों, जमीनों, मकानों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं इस बारे में तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है, जो नुकसान का आकलन कर  रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी मौके की ओर रवाना हो रहे हैं।

अचानक ऊंचाई वाले क्षेत्र की ओर से पानी का तेज बहाव आ गया। इस कारण लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि लोग समय रहते सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गए, अन्‍यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। घर के पास सड़क किनारे खड़ी की गाडि़यां भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गईं।

सेब व अन्‍य फलों के बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है। किसानों के खेत पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। खेतों ने नालाें का रूप ले लिया है। इससके अलावा खेतों में खड़ी फसल का नामोनिशान नहीं बचा है। लोगों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बाद ही नुकसान के सही आंकडे़ की जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना, जान‍िए कब तक बरसेंगे मेघ

यह भी पढ़ें: धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्ग पर गिरा 54 लाख की लागत से निर्माणाधीन डंगा, फिर बंद हो सकता है मार्ग