Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बालीवुड हस्तियों की हिमाचल में दीवाली, करीना कपूर, रवीना टंडन सहित ये सितारे पहुंचे शांत वादियों में

    By Rajesh SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 14 Nov 2020 01:12 PM (IST)

    Bollywood Star Diwali बालीवुड की हस्त्यिां दीपावली का पर्व मनाने के लिए हिमाचल पहुंची हैं। मुंबई के शोरगुल से दूर हिमाचल की सुंदर व शांत वादियों में पहुंचे बालीवुड कलाकार एक या दो नहीं बल्‍कि लंबी फेहरिस्‍त है। शुक्रवार को करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला पहुंची हैं

    बालीवुड की हस्त्यिां दीपावली का पर्व मनाने के लिए हिमाचल पहुंची हैं।

    धर्मशाला, जेएनएन। बालीवुड की हस्त्यिां दीपावली का पर्व मनाने के लिए हिमाचल पहुंची हैं। मुंबई के शोरगुल से दूर हिमाचल की सुंदर व शांत वादियों में पहुंचे बालीवुड कलाकार एक या दो नहीं बल्‍कि लंबी फेहरिस्‍त है। शुक्रवार को करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला पहुंची हैं, जबक‍ि सैफ अली खान पहले से हिमाचल में फ‍िल्‍म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। डलहौजी में काफी दिन तक चली शूटिंग के बाद शनिवार को सैफ अली खान ने भी धर्मशाला का रुख कर लिया। दोनों स्‍टार धर्मशाला के एक होटल में ठहरे हैं। यहीं पर दोनों दीपावली का त्‍योहार मनाएंगे। सैफ अली खान डलहौजी में भूत पुलिस फ‍िल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैफ अली के साथ जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन कपूर और यामी गौतम भी डलहौजी में शूटिंग के लिए पहुंचे थे। ये सितारे भी दीवाली मनाने के लिए धर्मशाला का रुख कर सकते हैं। इसके अलावा अभिनेत्री रवीना टंडन भी दीवाली मनाने के लिए पर्यटन नगरी मनाली पहुंची हैं। मनाली में मौसम का रुख बदल रहा है व पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है।

    इसके अलावा हिमाचल की बेटी कंगना रनौत भी भाई की शादी के बाद आज घर पहुंच रही हैं। कंगना मंडी जिला के सरकाघाट में स्‍िथत अपने पैतृक गांव में दीवाली मना सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather Forecast: दीवाली पर बारिश व बर्फबारी की संभावना, पश्‍िचमी विक्षोभ होगा सक्रिय