Himachal Weather Forecast: दीवाली पर बारिश व बर्फबारी की संभावना, पश्िचमी विक्षोभ होगा सक्रिय
Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने लगा है। दीवाली पर कुछ जगह बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। प्रदेश में शनिवार सुबह से हलके बादल छाए हुए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब हो रहा है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने लगा है। दीवाली पर कुछ जगह बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। प्रदेश में शनिवार सुबह से हलके बादल छाए हुए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब हो रहा है। दीवाली से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में और इजाफा होगा। हालांकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि हुई है। प्रदेश में 17 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, इससे रबी फसलों का काम शुरू हो सकेगा।
प्रदेश में करीब एक से डेढ़ सप्ताह पहले भी बर्फबारी हुई थी, इस कारण मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कुछ दिन बंद रही थी। अब फिर से मौसम के करवट बदलने से परेशानी बढ़ सकती है। लाहुल स्पीति के जिला मुख्यालय केलंग में एक फीट तक बर्फबारी हो गई थी। इसके बाद एक सप्ताह तक मौसम साफ रहा। अब फिर से मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 8.9, 19.9
- सुंदरनगर, 5.7, 26.5
- कल्पा, 2.3, 17.6
- धर्मशाला, 10.2, 19.4
- ऊना, 7.0, 29.6
- नाहन, 13.9, 23.7
- सोलन, 6.2, 26.0
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।