बोले अविनाश राय खन्ना, चुनावों में जिला कांगड़ा लिखेगा नया इतिहास, भाजपा करेगी रिपीट
प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने इन पांच वर्षां में जो कार्य किया है उन कार्यों पर भाजपा को वोट मिलेगा। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा तैयार है।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने इन पांच वर्षां में जो कार्य किया है, उन कार्यों पर भाजपा को वोट मिलेगा। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा तैयार है और इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा जिला कांगड़ा की सभी 15 सीटें जीतकर एक नया इतिहास लिखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन पहले से काफी मजबूत हुआ है और इसी संगठन व कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की वापसी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का ऐसा कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है जहां कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई न हो। कांग्रेस के सभी बड़े नेता मुख्यमंत्री बनना चाहते है परंतु भाजपा पार्टी जयराम के नेतृत्व में दोबारा सता हासिल करेगी।उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे है और भाजपा में उन्ही नेताओं का लिया जाएगा जो बिना किसी प्रलोभन के शामिल होगें। उन्होंने कहा कि सता का रास्ता जिला कांगड़ा से गुजरता है और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का पूरा ध्यान जिला कांगड़ा में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की रिपार्ट उनके पास है और रिपोर्ट के आधार पर ही इस बार टिकटों का आवंटन होगा। शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी के दरबार में माथा टेका। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी विश्वकांत शर्मा ने विशेष पूजा अर्चना करवाई। मंदिर माथा टेकने के बाद उन्होंने यह पत्रकारों से कहा।
इस दौरान जिला कांगड़ा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे। ओबीसी वित्त विभाग के ब्याज की अधिसूचना जारी करने के लिए दिया ज्ञापन। कांगड़ा में मंदिर दर्शनों के बाद प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना से मिला और एक ज्ञापन दिया। वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह वह लोग हैं जिन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम से जो ऋण लिया था लेकिन सरकार द्वारा बजट में ब्याज माफी का प्रावधान करने की घोषणा की है। लेकिन सरकार द्वारा अभी तक नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि सरकार इसकी नोटिफिकेशन जारी करती है तो ओबीसी से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान अविनाश राय खन्ना ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सरकार को इसके लिए अवगत करवा दिया जाएगा तथा और शीघ्र ही सरकार इस दिशा की और काम करेगी। इस मौका पर सुनील, बब्लेश, सुभाष, रविंद्र बाबा, बलवीर तथा मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।