विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HP Board Date Sheet 2024: हिमाचल के छात्रों पर आई आफत, चुनावों की आहट में शिक्षा बोर्ड ने बदली डेटशीट; अब जल्द होंगे एग्जाम

Published: Sat, 27 Jan 2024 03:09 PM (IST)

HP Board Date Sheet 2024 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बना दी है। डेटशीट में पेपर जल्दी निपटाने का ...और पढ़ें

चुनावों की आहट में शिक्षा बोर्ड ने बदली डेटशीट; अब जल्द होंगे एग्जाम
चुनावों की आहट में शिक्षा बोर्ड ने बदली डेटशीट; अब जल्द होंगे एग्जाम

HighLights

  1. चुनावों की आहट में बदली शिक्षा बोर्ड डेटशीट
  2. महत्वपूर्ण विषयों में नहीं मिला तैयारी का समय

रणवीर ठाकुर , हमीरपुर। लोकसभा चुनावों का बिगुल बजने के अनुमान के साथ नई फाइनल डेटशीट प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बना दी है। डेटशीट में पेपर जल्दी निपटाने का दबाव साफ झलक रहा है। आनन-फानन में जब शिक्षा बोर्ड ने डेटशीट बनाई तो जमा दो की डेटशीट अधिसूचना में पेपर्स का समय रात्रि 8 बजकर 45 मिनट से 12 बजे रात्रि का दर्शा दिया।

हस्ताक्षर करने वालों ने भी बिना पढ़े हस्ताक्षर किए और पूरे प्रदेश में इस अधिसूचना को लेकर सवाल उठ गए। आखिर शिक्षा बोर्ड ने 24 जनवरी को अलग से परीक्षा टाइमिंग की अधिसूचना जारी कर दी। मगर सभी महत्वपूर्ण पेपर्स को 15 मार्च तक निपटाने के चक्कर में शिक्षा बोर्ड ने महत्वपूर्ण विषयों में अवकाश या प्रदान ही नहीं किए या आवश्यकता से कम अवकाश दिए।

विद्यार्थियों को खासी दिक्कतों का करना पड़ेगा सामना

इसके चलते शिक्षक संघों और अभिभावकों समेत उन विद्यार्थियों में बड़ा रोष है जिनको पेपर्स के लिए पाठ्यक्रम दोहराने को वक्त ही कम पड़ गया है। शिक्षा बोर्ड अगर सभी कक्षाओं की परीक्षाएं फरवरी के अंत से संचालित करता तो सभी महत्वपूर्ण विषयों में रिवीजन के लिए अवकाश मिल जाता।

अन्यथा गैर प्रचलित या कम पढ़े जाने वाले विषयों के पेपर अगर बीच में रखे जाते तो भी विद्यार्थियों को पर्याप्त समय अध्ययन के लिए मिल जाता। बेहद लंबे पाठ्यक्रम वाले विषयों में केवल एक अवकाश होने से विद्यार्थियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

1. जमा दो की डेटशीट बदले शिक्षा बोर्ड: गुलेरिया

राजकीय प्रवक्ता संघ ऊना के महासचिव रविंद्र गुलेरिया ने कहा कि 10 प्लस 2 की डेटशीट में अंग्रेजी, इतिहास,राजनीति शास्त्र,गणित,भूगोल में एक दिन का भी अवकाश नहीं दिया है और केमिस्ट्री, बायोलॉजी हेतु मात्र एक दिन अवकाश दिया है। इनको 15 से 22 मार्च के बीच समायोजित किया जा सकता है।

2. जमा एक की डेटशीट हो रिव्यू: सुनीत राणा

राजकीय प्रवक्ता संघ ऊना के प्रधान सुनीत राणा का कहना है कि 10 1 की डेटशीट में 11 मार्च को समाजशास्त्र और 12 मार्च को इतिहास का पेपर है। आर्ट्स स्ट्रीम के बच्चों की सुविधा हेतु इनमें एक दिन अवकाश मिलना चाहिए।

3. दसवीं की डेटशीट में आंशिक बदलाव हो: सुरेश कौशल

राजकीय टीजीटी कला संघ प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल का कहना है कि सामाजिक अध्ययन विषय हेतु एक दिन की बजाय दो दिन का अवकाश मिलना चाहिए क्योंकि इस विषय का सिलेबस बहुत लंबा है।

4. नौवीं कक्षा की डेटशीट में हो फेरबदल: अजय शर्मा

राजकीय अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय शर्मा ने कहा कि नौवीं कक्षा की डेटशीट में गणित के पेपर हेतु मात्र एक अवकाश दिया है। इसके लिए दो दिन अवकाश आपेक्षित है।

5. आठवीं कक्षा की डेटशीट में बदलाव जरूरी: विजय हीर

राजकीय टीजीटी कला संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि आठवीं कक्षा की डेटशीट में सामाजिक अध्ययन के विषय हेतु एक दिन अवकाश मिलना आवश्यक है। इस विषय का पाठ्यक्रम इस कक्षा में अन्य सभी विषयों से अधिक है मगर डेटशीट में इस पेपर हेतु कोई अवकाश नहीं है।

6. कक्षा 3 से 5 की डेटशीट में डालें अवकाश: संदीप कुमार

प्राथमिक शिक्षक संघ हमीरपुर के उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि कक्षा 3 और 5 की डेटशीट में सभी चार पेपर 26 से 29 फरवरी को रखे गए हैं। हर पेपर में एक अवकाश मिलता तब भी 5 मार्च तक पेपर्स संपन्न हो जाते। इसे बदलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ऊना के दौरे पर CM सुक्खू, गगरेट को दी 33 करोड़ 25 लाख की सौगातें; मिनी सचिवालय सहित दो पुलों का किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें- Himachal IPS Transfer: हिमाचल में छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, प्रदेश के इन जिलों की दी गई जिम्मेदारी