विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal IPS Transfer: हिमाचल में छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, प्रदेश के इन जिलों की दी गई जिम्मेदारी

Published: Sat, 27 Jan 2024 02:18 PM (IST)

Himachal IPS Transfer सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों के बाद हिमाचल प्रदेश राज्यपाल ने आईपीएस और एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले ...और पढ़ें

Himachal IPS Transfer: हिमाचल में छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, अब इन जिलों के संभालेंगे कमान
Himachal IPS Transfer: हिमाचल में छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, अब इन जिलों के संभालेंगे कमान

HighLights

  1. हिमाचल प्रदेश के छह अधिकारियों का हुआ तबादला
  2. आईपीएस अफसर मोहित चावला को सीआईडी का डीआईजी बनाया गया है
  3. वहीं पाच अधिकारियों को भी अलग-अलग जिले दिए गए हैं

डिजिटल डेस्क, शिमला। सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों के बाद हिमाचल प्रदेश राज्यपाल ने आईपीएस और एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें छह अफसरों के नाम शामिल हैं।

इन अफसरों को मिली नई तैनाती

डीआईजी मोहित चावला को हिमाचल साइबर क्राइम (सीआईडी) में डीआईजी नियुक्त किया गया है।

वहीं इलमा अफरोज जो मौजूदा समय में शिमला की एसडीआरएफ-एसपी हैं। उन्हें बद्दी जिले में एसपी पद पर नियुक्त किया गया है।

अदिति सिंह बनींं सिरमौर कीं एसडीपीओ

आईपीएस सचिन हिरेमथ को हमीरपुर वाइस श्री लाल मन बरसर में एसडीपीओ नियुक्त किया गया है। आईपीएस तिरुमलराजा एसडी वर्मा को शिमला जिले के अंतर्गत रामपुर में एसडीपीओ बनाया गया है। आईपीएस शिवानी महला को चंबा का एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया है। अदिति सिंह को सिरमौरजिले में एसडीपीओ नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather Today: हिमाचल में ठंड का सितम बरकरार, कुफरी में 1.9 डिग्री पहुंचा तापमान; बारिश को लेकर जानें पूर्वानुमान

यह भी पढ़ें- ऊना के दौरे पर CM सुक्खू, गगरेट को दी 33 करोड़ 25 लाख की सौगातें; मिनी सचिवालय सहित दो पुलों का किया शिलान्यास