हिमाचल में भारी बर्फबारी, कई मार्ग बंद
हिमाचल प्रदेश में दो दिन से बर्फबारी का दौर चल रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित मनाली व धर्मशाला के मैक्लोडगंज में बर्फबारी हो रही है। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
शिमला [वेब डेस्क] : हिमाचल प्रदेश में दो दिन से बर्फबारी का दौर चल रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित पर्यटन स्थल मनाली व धर्मशाला के मैक्लोडगंज में बर्फबारी हो रही है। इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आठ जनवरी तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहेगा। राजधानी शिमला में कई स्थानों पर बर्फबारी के कारण पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गए है। ऐसे में लोग पैदल सफर कर रहे है। यहां बिजली गुल होने से भी लोगों को दिक्कत आ रही है।
पढ़ें: मौसम ने ली करवट, दिल्ली में बारिश तो हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी
शिमला में कई स्थानों में बर्फबारी से पेड़ गिरने के कारण वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए है। इसके अलावा बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई है। मौसम विभाग के मृत्युजंय मौहपात्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हिमाचल व जम्मू कश्मीर में बर्फबारी व बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे तक इसका असर रहेगा।
पढ़ें: हिमाचल में तीन दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी
कुल्लू व मनाली में भी सुबह से काफी बर्फबारी हो रही है। कुल्लू के भूंतर तक बर्फ के फाहे गिरे हैं। खराब मौसम को देखते हुए कुल्लू व लाहौल स्पीति जिलों में अर्ल्ट जारी कर दिया गया है।
धर्मशाला के नजदीक डल झील मार्ग पर हो रही बर्फबारी : जागरण
धर्मशाला के मैक्लोडगंज व भागसूनाग में भ्ाी आज सुबह से बर्फबारी हो रही है। मंडी व चंबा के ऊंचाई वाले स्थानों में भी रात से बर्फबारी हो रही है। भरमौर में हिमपात का क्रम जारी है। भरमौर में एक फीट तक बर्फ गिरी है। मंडी के जंजैहली व सिराज घाटी में बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट, शिकारी माता चोटी पर 3 फीट तक बर्फबारी हो चुकी है। मंडी के करसोग एरिया में एचआरटीसी की 34 बसें फंस गई हैं। करसोग से शिमला मार्ग बर्फबारी के कारण बंद हो गया है।
पढ़ें: रोहतांग दर्रे में एक फुट बर्फबारी, लाहुल का कुल्लू से संपर्क कटा
मनाली-सोलंग मार्ग पर सैकड़ों वाहनों के फंसने की सूचना है। पुलिस ने रेस्क्यू कर कई पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। कुल्लू के आनी जलोड़ी दर्रे में ढाई फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। आनी, निरमण्ड का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। शिमला सहित प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, नारकंडा में करीब ढाई फीट तक बर्फबारी हुई है। रामपुर बुशहर नारकंडा में बर्फबारी जारी है। रामपुर से शिमला वाया नारकंडा रोड अवरुद्ध हो गया है। वाहनों को वाया बंसतपुर और मशोबरा ले जाया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।